एक्सप्लोरर

बारिश के मौसम में लेते हैं चाय और पकोड़े के चटकारे, सेहत को पहुंच रहा नुकसान

Monsoon Diet Mistakes: मानसून में चाय-पकोड़े भले स्वादिष्ट लगें, लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Monsoon Diet Mistakes: बारिश की रिमझिम फुहारें, खिड़की से आती ठंडी हवा और हाथ में एक कप गरमागरम चाय और साथ में क्रिस्पी पकोड़े, ये नजारा ही कुछ ऐसा होता है जो हर दिल को भा जाता है. बरसात का मौसम मानो चाय-पकोड़े का त्योहार बन जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस स्वाद भरे आनंद के पीछे आपकी सेहत की 'कड़वी सच्चाई' भी छुपी हो सकती है? बारिश में ये तला-भुना कॉम्बिनेशन जितना स्वाद देता है, उतना ही शरीर को अंदर से नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए जानें कि क्यों मानसून में चाय और पकोड़ों का अधिक सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है.

पाचन तंत्र पर असर

मानसून के समय हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. पकोड़े जैसे डीप फ्राई आइटम भारी होते हैं और इन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है. इससे एसिडिटी, गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

डिहाइड्रेशन और एसिडिटी

चाय में मौजूद कैफीन शरीर में पानी की मात्रा कम कर सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन होता है. साथ ही खाली पेट या बार-बार चाय पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है, जो बारिश के मौसम में और भी ज़्यादा परेशान करती है. 

तेल में बार-बार तलना

घर में अक्सर एक ही तेल में कई बार पकोड़े तले जाते हैं, जिससे उसमें ट्रांस फैट्स बढ़ जाते हैं. ये ट्रांस फैट्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाकर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं. 

इंफेक्शन का खतरा

बरसात के मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस जल्दी पनपते हैं. सड़क किनारे या खुले में तले गए पकोड़े खाने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और अन्य संक्रमण होने का खतरा रहता है. 

वजन बढ़ना और सुस्ती

तेल और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पकोड़े शरीर में फैट जमा करते हैं, जिससे वजन बढ़ता है और शरीर सुस्त महसूस करता है. चाय में अतिरिक्त चीनी भी वजन बढ़ाने में योगदान देती है.

चाय की जगह क्या पीएं? 

चाय की जगह हर्बल या ग्रीन टी का विकल्प चुनें

डीप फ्राई के बजाय एयर फ्राई या ग्रिल्ड स्नैक्स लें

मौसमी फल, भुना चना या मूंग दाल जैसे हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget