एक्सप्लोरर

Covishield Vaccine: क्या आपको भी हो रही हैं दिक्कतें? कहीं ये वैक्सीन की वजह से तो नहीं है!

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कई देशों में कोविशील्ड वैक्सजेवरिया ब्रांड के नाम से बेचा गया था.भारत में भी ये वैक्सीन बहुत से लोगों ने लगवाई थी.अब कंपनी ने माना है कि इसके दुर्लभ साइड इफेक्ट्स माने हैं.

Covid Vaccine Side Effects: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन के रेयर ऑफ रेयरेस्ट साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. यह बात खुद इस वैक्सीन को बनाने वाली एस्ट्राजेनेका ने यूके हाईकोर्ट में मानी है. अपने अदालती दस्तावेजों में कंपनी ने माना कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) जैसी खतरनाक और दुर्लभ बीमारी हो सकती है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद आपको भी इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. चलिए समझ लेते हैं आखिर ये टीटीएस है क्या और इसके क्या लक्षण हैं.
 
TTS कौन सी बीमारी है
इस बीमारी को समझने से पहले बता दें कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कई देशों में कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड के नाम से बेचा गया था. भारत में भी ये कोविड वैक्सीन बहुत से लोगों ने लगवाई थी. अब कंपनी ने माना है कि इस वैक्सीन के दुर्लभ साइड इफेक्ट्स टीटीएस हो रहे हैं. टीटीएस यानी थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम शरीर में खून में थक्के जमने यानी ब्लड क्लॉट की वजह बन रही है, जिसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट जैसे जानलेवा खतरे बढ़ते हैं. इसके अलावा इस सिंड्रोम की वजह से प्लेटलेट्स काउंट भी गिर सकता है.
 
थ्रोम्बोसाइटोपेनिया के लक्षण
  • हार्ट अटैक के लक्षण
  • नाक, मसूड़ों या महिलाओं में पीरियड के दौरान ज्यादा खून आना
  • यूरीन में ब्लड आना
  • स्किन पर बैंगनी-लाल रंग के दाने होना, जिसे पेटीचिया भी कहते हैं
 
थ्रोम्बोसाइटोपेनिया का इलाज
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कई दिनों या सालों तक रह सकता है. इस बीमारी की गंभीरता के आधार पर इसका इलाज होता है. अगर यह समस्या किसी दवा या वैक्सीन से हुआ है तो डॉक्टर जांच के आधार पर इलाज करते हैं. जब प्लेटलेट का लेवल काफी कम हो जाता है, तब डॉक्टर खोए ब्लड को पैक्ड लाल  रक्त कोशिकाओं या प्लेटलेट्स के बदल सकते हैं. अगर मरीज की कंडीशन इम्यून सिस्टम की समस्या से जु़ड़ी है तो डॉक्टर प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए दवाईयां लिख सकते हैं. 
 
क्या है पूरा मामला
एस्ट्राजेनेका कंपनी को क्लास-एक्शन केस का सामना करना पड़ रहा है, जिसे जेमी स्कॉट नाम के शख्स ने दायर किया है. उनका आरोप है कि अप्रैल 2021 में ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर बनाई गई एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाने के बाद उनका ब्रेन डैमेज हो गया था. उनके अलावा कई फैमिली ने भी इस तरह की शिकायत कोर्ट से की थी, कि उन्हें इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा है. अब वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं. कंपनी ने भी माना है कि उनकी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स हो रहे हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Abortion Sideffects: 'खतरनाक' हो सकता है बार-बार गर्भपात कराना, ज्यादा अबॉर्शन कराने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget