एक्सप्लोरर

Health Tips: क्या होती है हाइड्रेशन थेरेपी जिसका सहारा ले रहे हैं अर्जुन कपूर, जानें क्या हैं इसके फायदे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं, इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी तस्वीर शेयर की जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आ रही हैं.

What is hydration therapy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपने हाथ पर ड्रिप लगाए नजर आ रहे हैं और बिस्तर पर लेटे हुए मुस्कुरा रहे हैं. जैसे ही उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस घबरा गए और लोगों को लग रहा है कि वह बीमार पड़ गए हैं.

लेकिन आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की इस ड्रिप लगाने की वजह क्या है और मलाइका अरोड़ा से दूर होकर वह कौन सी थेरेपी ले रहे हैं? बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अलग होने की खबर की पुष्टि नहीं की है. 

अर्जुन कपूर लें रहे हाइड्रेशन थेरेपी 
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जो ड्रिप लगी तस्वीरें शेयर की है वह बीमारी की वजह से नहीं है, बल्कि वह एक विटामिन थेरेपी है, जिसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट या हाइड्रेशन थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है. ये थेरेपी आपके शरीर में हाई कंसंट्रेशन और मिनरल्स को सीधे ड्रिप की मदद से पहुंचाती है. यह थेरेपी सेलिब्रिटीज के बीच में काफी फेमस है अर्जुन कपूर से पहले केंडल जेनर, हेली बीबर जैसे हॉलीवुड स्टार्स भी यह थेरेपी ले चुके हैं.

हाइड्रेशन थेरेपी कराने के फायदे 
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाइड्रेशन थेरेपी पाचन और श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. दरअसल, IV फ्लूड पाचन तंत्र को बायपास करते हैं और सीधे ब्लड फ्लो को अब्जॉर्ब करते हैं. इतना ही नहीं हाइड्रेशन थेरेपी लेने से मोटापे को भी कम किया जा सकता है और शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी पूरी की जा सकती है. यह थेरेपी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है और एंटी एजिंग को भी कम करती हैं. 

हाइड्रेशन थेरेपी की कीमत 
अब बात आती है कि यह हाइड्रेशन थेरेपी कितने की होती है? तो रिपोर्ट्स के अनुसार हाइड्रेशन या विटामिन की यह एक थेरेपी $200 से $400 यानी कि करीब 25-30000 हजार रुपए की होती है. इसमें आमतौर पर विटामिन बी, विटामिन सी, मिनरल्स की हाई डोज दी जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: हार्ट में पानी भरने के कारण भी दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं, जानें दोनों में कैसे करें फर्क?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget