एक्सप्लोरर

अगर आप ये दवाएं खा रहे हैं तो भविष्य में कोई दूसरी दवा असर नहीं करेगी! सावधान हो जाएं

कोरोना के इलाज के दौरान बहुत सारे मरीजों पर दवाओं का असर नहीं हुआ तो कुछ पर बहुत देर से इनका असर दिखा. इस विषय पर हुई एक स्टडी में सामने आया है कि क्यों लोगों पर एंटीबायोटिक्स का असर नहीं हो रहा.

Antibiotic resistancey: साल 2019 में लगभग 50 लाख लोगों की मौत एक खास वजह से हुई. मौतों का ये आंकड़ा 2020 में कोरोना से हुई मौतों का लगभग दोगुना है. इन मौतों पर एक स्टडी की गई. इस स्टडी में पाया गया कि दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक खरीदकर खाते हैं. लोग ऐसा तब करते हैं, जब वह छोटी-मोटी (घर पर ठीक हो सकने वाली) बीमारियों से जूझ रहे होते हैं. लेकिन जब रोग बढ़ जाता है और इन्हें डॉक्टर दवाई देता है तो रोग ठीक नहीं होता. पता है क्यों? क्योंकि शरीर एंटीबायोटिक रेसिसटेंस हो चुका होता है. आसान भाषा में समझें तो शरीर पर हैवी से हैवी एंटीबायोटिक दवाओं का असर बंद हो जाता है क्योंकि 'खुद ही खुद का डॉक्टर' बनने के चलते आप शरीर पर दवाओं के असर से खिलवाड़ कर चुके होते हैं.

रिपोर्ट पढ़ लीजिए  
द लैंसेट (The Lancet) दुनिया का एक प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल है. दवाओं पर तमाम रिसर्च करता है. इनके मुताबिक ज्यादा एंटीबायोटिक खाने से उसका शरीर पर असर कम होने लगता है. इस रिपोर्ट में खासतौर पर एजिथ्रोमाइसिन (Azithromycin) का जिक्र किया गया, जिसे टॉफियों की तरह हर घर में बिना डॉक्टरी परामर्श के इस्तेमाल किया गया. 

बात सिर्फ इतनी ही नहीं है. आपको लगता होगा कि मेडिकल स्टोर पर जो दवा मिल रही है वो सही ही होगी क्योंकि सरकार से मंजूरी के बिना तो दवा बिकती नहीं. बिल्कुल गलत, द लैंसेट की रिपोर्ट का दावा है कि भारत में अधिकतर एंटीबायोटिक दवाएं तो बिना सेंट्रल ड्रग रेगुलेट की मंजूरी के बिक रही हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि भारत में एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल संतुलित तरीके से नहीं किया जाता. यानी, लोग मेडिकल स्टोर पर जाते हैं और एंटीबायोटिक खरीद लेते हैं. 

ऐसा क्यों होता है?
भारत में मेडिकल और हॉस्पिटल्स का सिस्टम जटिल है. प्राइवेट हॉस्पिटल और क्लीनिक भी दो तरह के हैं. जो छोटे कस्बों में हैं वहां इसी तरह की एंटीबायोटिक मरीजों को प्रिस्क्राइब कर दी जाती हैं. जो थोड़े बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल और क्लीनिक हैं, वहां लोग छोटे-मोटे रोगों की वजह से इसलिए नहीं जाते क्योंकि वो डॉक्टर की फीस से बचना चाहते हैं.

ये आंकड़े देखिए खुद ही चौंक जाएंगे
- साल 2000 से 2010 के बीच एंटीबोयोटिक की खपत दुनियाभर में 36 प्रतिशत बढ़ी है.
- 2019 में कुल दवाओं में 77.1 प्रतिशत एंटीबायोटिक बिकीं
- जितनी भी एंटीबायोटिक दुनिया में बेची गईं, उनमें से 72.1 प्रतिशत एप्रूव ही नहीं थीं.

अच्छा होगा डॉक्टर से सलाह लें और कोर्स पूरा करें
विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स को पढ़ने का बाद एक निष्कर्ष निकलता है कि अगर आप किसी भी तरह की दवा मेडिकल स्टोर से या किसी से पूछकर या समान बीमारी होने पर किसी दूसरे के पर्चे को देखकर खरीद रहे हैं तो ये पूरी तरह गलत है. किसी भी तरह की बीमारी होने पर डॉक्टर से सलाह लें. इसके साथ ही डॉक्टर जो कोर्स आपको बताता है, उसे पूरा करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: किसे दूध पीना चाहिए और किसे दूध नहीं, जानें ऐसे सभी सवालों के जवाब आयुर्वेदिक डॉक्टर से

यह भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं पचता दूध, क्यों इसे पीते ही बनने लगती है पेट में गैस?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget