एक्सप्लोरर

ज्यादा देर गुस्से में रहना हो सकता है हानिकारक, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

आपका मन आपके स्वास्थ्य पर बुहत असर डालता है. अगर आप लंबे समय तक गुस्सा करते हैं तो आपके शरीर पर इसका नकारात्मक असर दिखने लगेगा. अगर आप खुश रहते हैं तो आपका तन मन वैसे ही काम करने लगता है.

अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि गुस्सा करना दिमाग और शरीर के लिए नुकसानदायक होता है. कुछ लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है. और तुरंत शांत भी हो जाता है. ऐसे लोग दिनभर में न जाने कितनी छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं लेकिन शाम ढ़लने के साथ उनका गुस्सा भी गायब हो जाता है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो गुस्से को मन में रखते हुए खींचते रहते हैं. गुस्से के कारण खुद भी तनाव में रहते हैं और दूसरों को भी परेशान करते हैं. कई दिनों तक उस बात को सोचते रहते हैं.

अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. लंबे समय तक गुस्सा करना या गुस्से को दबाए रखना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. गुस्सा हमारे दिमाग और फिर शरीर को प्रभावित करता है. हमारा दिमाग और शरीर एक दूसरे से जुड़े हैं, इसलिए इनका एक-दूसरे पर भी असर पड़ता है. तो अगर आप अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो आपको गुस्सा नहीं करना चाहिए. अगर गुस्सा आए भी तो उसे भूलकर आगे बढ़ना चाहिए, नही तो ये गुस्सा जहर की तरह आपके तन मन को प्रभावित करेगा. गुस्से का तन-मन पर असर ये हम सभी जानते हैं कि गुस्सा करना स्वास्थ के लिए कितना हानिकारक है लेकिन फिर भी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत बार ऐसा होता है जब हमें किसी दूसरी बात या काम पर गुस्सा आने लगता है. लेकिन सोचिए जिंदगी में गलतियां किससे नहीं होती. अगर आपको किसी बात का बुरा लग भी रहा है तो गुस्सा जता कर शांत हो जाने में भलाई है. अगर आपने गुस्से को मन में रखा और उसे खींचते रहे तो इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगेगा. कई रिसर्च में ये पाया गया है कि जो लोग बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं या फिर गुस्से को मन में दबाए रखते हैं,  ऐसे लोग तनाव में रहते हैं. जिसका स्वास्थ्य पर कई तरह से विपरीत असर पड़ता है. हम भावनात्मक रुप से जैसा महसूस करते हैं शारीरिक रूप से भी वैसा ही महसूस होने लगता है आइये जानते हैं कि गुस्सा करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है.

गुस्सा करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

1 लंबे समय तक गुस्सा करने से तनाव बढ़ता है 2 गुस्सा करने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर हाई हो जाता है 3 मन में गुस्सा दबाए रहने से हार्ट पर भी असर पड़ता है 4 ऐसे लोगों की रोग प्रतिरोधक कमजोर हो जाती है 5 ऐसे लोगों के दूसरों के साथ रिश्ते सही नहीं रहते 6 रिश्ते खराब होने की वजह से ऐसे लोग भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं 7 धीरे धीरे ऐसे लोग हर बात को लेकर नकारात्मक हो जाते हैं 8 ऐसे लोग जल्दी ड्रिप्रेशन में चले जाते हैं

लंबे समय तक गुस्सा करने से खुद को कैसे रोकें? 1- सबसे पहला तरका है आप गुस्से को मन में रखने के बजाय निकाल फेंको. अगर आपको किसी से परेशानी है या कोई बात अच्छी नहीं लगी तो उसे कह दो, ऐसा करने से मन हल्का हो जाता है. 2 -आप किसी भी स्थिति से भागने के बजाय उसका सामना करो. खुद को कमजोर या पीड़ित मत समझो. मुश्किल भरा वक्त भी जिंदगी का हिस्सा है. 3-कभी भी गलतफहमी के चलते मन में क्रोध नहीं पालना चाहिए. बात की सच्चाई जानने की कोशिश करें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें. 4- गलतियों के लिए क्षमा करने की भावना अपने अंदर पैदा करें. गलतियां सबसे  होती हैं आपसे भी और दूसरों से भी. इसलिए बात को लंबे समय तक न खींचें. 5-दूसरों की एक्शन से खुद को प्रभावित होने से रोकें. जिंदगी में खुश रहने को और तरीके खोजें. अपना ध्यान गुस्से से हटाने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, कहा- ‘जय श्रीकृष्ण’

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
वर्क प्रेशर से सिर्फ मां नहीं, बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा असर
वर्क प्रेशर से सिर्फ मां नहीं, बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा असर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget