एक्सप्लोरर

इस हरे पत्ते में छिपा है कई बीमारियों का इलाज...इस तरह सेवन करने से मिलेगा लाभ

Bael Leaves Benefits: बेल के पत्तों में टैनिन, फ्लेवोनॉयड्स और कौमारिन नामक तत्व पाए जाते हैं जो कई रोगों के इलाज में मदद कर सकते हैं

Bael Leaves Benefits: बेल के पत्र का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है.पूजा-पाठ में इसका इस्तेमाल किया जाता है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त बेल के पत्ते चढ़ाते हैं. ये तो हो गई धार्मिक महत्व की बात.. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेल का पत्ता कितने गुणों से भरपूर है, इसका औषधीय महत्व भी बहुत बड़ा है.जिस तरह से बेल फल बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी जैसे विभिन्न पोषक तत्वों का एक शक्तिशाली पंच है.वैेसे ही इसके पत्तों में टैनिन, फ्लेवोनॉयड्स और कौमारिन नामक तत्व पाए जाते हैं.इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं जानते हैं इसके बारे में

पाचन तंत्र दुरुस्त करे-बेल के पत्तों का रस आपके पाचन तंत्र को स्वास्थ्य रख सकता है. आंत से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर पेट की सफाई करता है. इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज होती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरस्त करती है. इसके लिए बेल के पत्तों के रस को नमक और काली मिर्च के साथ में लाएं और सेवन करें.

सांस से जुड़ी समस्याएं-बेल के पत्तों के रस से सांस से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है. इसके सेवन से अस्थमा की समस्या में बहुत फायदा मिलता है. इसके पत्तों में मौजूद कुछ ऐसे गुण होते हैं जो सांस से जुड़े रोगों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद होते हैं. बेल के पत्तों के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से फायदा पहुंच सकता है.

डायबिटीज-बेलपत्र का जूस डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद मिल सकती है. इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है. एक चम्मच बेल के पत्तों के रस को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं.

खून की कमी में फायदेमंद-जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है. उन्हें भी बेल के पत्तों के रस का सेवन करने की सलाह दी जाती है, इससे शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है. इसके लिए एक चम्मच बेल के पत्तों का रस एक गिलास पानी में डालकर पिएं.बेल आयरन का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण एक प्राकृतिक रक्त शोधक के रूप में कार्य करता है और रक्त में लाल रक्त कोशिका और हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाता है. एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद है

.कोलेस्ट्रोल और दिल की बीमारी में फायदेमंद-फ्लेवोनोइड्स जैसे फाइटोकेमिकल्स की उच्च सामग्री बेल के एंटीऑक्सीडेटिव गुणों के लिए इसे हृदय और लिवर की बीमारियों के खिलाफ एक शक्तिशाली मेडिसिन बनाती है. उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और विभिन्न संक्रमणों के खिलाफ भी उपयोगी है.

खुजली में फायदेमंद-बेल के पत्तों के रस का सेवन कई तरह के संक्रमण के इलाज में मदद कर सकती है. इसमें एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. बेलपत्र के रस को खुजली त्वचा के दाग धब्बे और पित्त की समस्या को दूर भगाने के लिए सहायक माना जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फैशन के चक्कर में जो टाइट कपड़े पहन रहे हैं, वो शरीर को ऐसे पहुंचा रहे हैं नुकसान! ऐसे डालते हैं असर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget