एक्सप्लोरर

गर्मी में बेल का शर्बत क्यों है इतना हिट? फायदे जान लेंगे तो रोज पिएंगे आप

बेल का शर्बत डाइजेशन ​सिस्टम के लिए बहुत लाभकारी है. ये सिर्फ गर्मी से बचाने में ही नहीं, ब​ल्कि बाॅडी में डाइजेशन सिस्टम के लिए भी फायदेमंद साबित होता है.

गर्मी में गला सूखने लगता है. शरीर बेहाल महसूस करता है. ऐसे में जरूरत होती है एक ऐसे ड्रिंक की जो न सिर्फ प्यास बुझा दे, ब​ल्कि शरीर को तरोताजा कर दे. बेल का शर्बत इन दोनों पैमाने पर खरा उतरता है. बेल एक ऐसा मौसमी फल है, जो गर्मी के दिनों में कई तरह से लाभ पहुंचाता है. इसका शर्बत पीने से गर्मियों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है. स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है. आइए जानते हैं ये शर्बत गर्मी में बाॅडी को किस तरह फिट रखता है...

इंप्रूव होता है डाइजेशन सिस्टम

ये सिर्फ गर्मी से बचाने में ही नहीं, ब​ल्कि बाॅडी में डाइजेशन सिस्टम के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. बेल का शर्बत डाइजेशन ​सिस्टम के लिए बहुत लाभकारी है. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डाइजेशन एंजाइम को सक्रिय करते हैं. इससे पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है. यह एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

पानी की कमी नहीं होती

गर्मी में सबसे बड़ी चुनाैती होती है बाॅडी में पानी की कमी न होने देना. ऐसे में बेल का शर्बत बाॅडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.  गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है.

गर्मी में कराए ठंडक का अहसास

बेल का शर्तब गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है. इस ड्रिंक से बाॅडी का टेम्प्रेचर कंट्रोल रहता है. इसमें ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं. गर्मियों में नियमित रूप से बेल का शर्बत पीने से लू लगने का खतरा कम होता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

बेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. स्किन की झुर्रियों को कम करने में मदद करत हैं. साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. नियमित रूप से बेल का शर्बत पीने से त्वचा की रंगत निखरती है.

वजन भी होता है कम

बेल का शर्बत वजन कम करने में मददगार होता है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है. यह डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है. नियमित रूप से बेल का शर्बत पीने से वजन कंट्रोल रहता है.

इम्युनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद

बेल के शर्बत में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो बाॅडी में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. विटामिन सी शरीर को विभिन्न संक्रमणों से बचाता है. बीमारियों के खिलाफ लड़ने की क्षमता बढ़ाता है.

बॉडी को करता है डिटॉक्स

बेल के शर्बत का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है. यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: आम का स्वाद भी कर सकता है आपको बीमार, इस खतरनाक केमिकल से जा सकती है जान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget