एक्सप्लोरर

Badam Side Effects: ज्यादा खाया तो कई बीमारियों का सबब बनेगा 'बादाम', जानें इसके 4 खतरनाक साइड इफेक्ट्स

Badam Side Effects: बादाम का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य पर उल्टे प्रभाव डाल सकता है. इसको ज्यादा मात्रा में खाने से आपको कई शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं.

Almonds Side Effects: बादाम को लेकर हम हमेशा से यह सुनते आ रहे हैं कि इसे खाने से दिमाग तेज होता है. इसके सेवन के और भी कई फायदे हैं, जिसकी वजह से लोग बेझिझक इन्हें भिगोकर या सूखे खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम के फायदों के साथ-साथ कई नुकसान भी हैं? इसमें कोई शक नहीं है कि बादाम विटामिन E, एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने से कई बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है. 

बादाम ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने, दिल को हेल्दी रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते हैं. हालांकि इन्हें खाने के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए. बादाम का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य पर उल्टे प्रभाव भी डाल सकता है. बादाम को ज्यादा मात्रा में खाने से आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं.

बादाम के साइड इफेक्ट्स 

कब्ज की शिकायत

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बाकी मेवों की तुलना में बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, नियासिन और  राइबोफ्लेविन सबसे ज्यादा होते हैं. अमेरिकियों के लिए आहार संबंधी दिशानिर्देशों के मुताबिक, आपको रोजाना सिर्फ एक औंस बादाम यानी 23 बादाम खाना चाहिए. इससे ज्यादा खाने से कब्ज की गंभीर समस्या, सूजन और पेट खराब की परेशानी पैदा हो सकती है.

वजन बढ़ने की बनता है वजह

बादाम को अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो ये आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है. जबकि इसका सीमित मात्रा में सेवन आपको कई फायदे दे सकता है. बादाम फैट और कैलोरी से भरपूर होते हैं. अगर आप किसी भी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो बादाम आपके वजन को बढ़ा सकता है. इसलिए अगर आप बादाम खा रहे हैं तो एक्सरसाइज को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें. 

पैदा कर सकता है एलर्जी  

कई ट्री नट्स लोगों में एलर्जी की वजह बनते हैं. बादाम प्रोटीन से भरपूर होते हैं. यही वजह है कि इसे एलर्जेन के तौर पर भी पहचाना जाता है. बादाम कभी-कभी कुछ लोगों में ओरल एलर्जी सिंड्रोम की समस्या पैदा करते हैं, जिसकी वजह से गले में खराश, जीभ और होंठों पर भारी सूजन और मुंह के आसपास खुजली होती है.

किडनी स्टोन

बहुत ज्यादा बादाम खाने से आपको किडनी स्टोन की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बादाम ऑक्सालेट्स से भरे होते हैं. ये नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से पौधों में पाए जाते हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां आदि ऑक्सालेट से भरपूर होती हैं, जो शरीर को बहुत अधिक पोषण प्रदान करती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कुदरत का ये कैसा अजूबा! बच्चे नहीं हुए तो जांच कराने अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर ने खोला ऐसा राज कि पैरों तले खिसकी जमीन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget