एक्सप्लोरर

शराब के साथ सोडा, कोल्ड ड्रिंक या पानी? जानिए कौनसा वाला कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा खतरनाक

शराब के शौकीन लोग इसे सोडा, तो कोई कोल्ड ड्रिंक तो कुछ लोग नॉर्मल पानी के साथ पीना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इन तीनों में से कौन सा वाला कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा खतरनाक है?

गम और खुशी...दोनों का साथी शराब. ऐसा लोग कहते हैं... 'एबीपी लाइव हिंदी' किसी भी तरह के शराब को प्रमोट नहीं कर रहा है. बल्कि इस आर्टिकल के जरिए शराब और हेल्थ पर उसके असर से जुड़े सवाल के जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. शराब पीने के शौकीन लोग इसे अलग-अलग स्टाइल में पीना पसंद करते हैं. कई लोग शराब को सोडा के साथ मिक्स करते हैं तो कुछ कोल्ड ड्रिंक के साथ पीना पसंद करते हैं.  इन सब के बीच कुछ ऐसे भी हैं लोग हैं जिन्हें शराब नॉर्मल पानी के साथ पीना पसंद है. लेकिन हमारा मकसद यह जानना है कि इन तीनों में से कौन सा वाला कॉम्बिनेशन सबसे खतरनाक है? और इसका आपके हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?

ज्यादातर लोग सोडा के साथ शराब मिलाकर पीना पसंद करते हैं. सोडा और आइस के साथ इसलिए भी कई लोग पसंद करते हैं क्योंकि सोडा में पाए जाने वाला कार्बन डाई ऑक्साइड अल्कॉहल की वजह से जो बुलबुला बनता है उससे खूबसूरत दिखाई देता है. सोडा में पाया जाने वाले कार्बन डाई ऑक्साइड शराब के जरिए जब हमारे खून में जाता है तो यह घुलकर नशे का फटाक से एहसास दिलाता है. ज्यादातर भारतीय शराब में सोडा मिलाकर ही पीते हैं.

सोडा की बात तो हो गई लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शराब को सोडा या कोक के साथ मिलाकर पीना शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

दुनिया के ज्यादातर देशों में ऐसे पी जाती है शराब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के ज्यादातर देशों में शराब नीट ही पी जाती है. विशेषज्ञ का मानना है कि शराब में किसी भी तरह के दूसरी तरह के फ्लेवर मिलाकर पीने से इसका स्वाद ही खराब हो जाता है. शराब की कड़वाहट को कम करने के लिए इंडियन अक्सर शराब में कोक, स्पराइट, जूस या सोडा मिलाकर पीते हैं. 

शराब के सोडा मिलाना क्यों है खतरनाक?

सोडा में कार्बन डाई ऑक्साइड के साथ-साथ फास्फोरिक एडिड भी होता है. जो शरीर में मौजूद कैल्शियम को धीरे-धीरे खत्म करती है. बाद में यह कैल्शियम यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है. और यह टूट भी सकती है. 

शराब के साथ कोल्ड ड्रिंक पीना भी नुकसानदायक क्यों है?

सोडा के मुकाबले कोल्ड ड्रिंक में चीनी की मात्रा अधिक होती है. यह हमारे खून में शुगर लेवल को बढ़ाता है. शुगर की वजह से हमारा शरीर ज्यादा एल्कॉहल नहीं ऑब्जर्व कर पाता है. कोल्ड ड्रिंक में कैफीन की मात्रा में काफी अधिक होती है. एल्कॉहल लोगों को सुस्त बनाती है वहीं कैफीन सुस्ती को खत्म करके नींद भगाने का काम करती है. इस वजह सो शराब में कोल्ड ड्रिंक पीने वालों को डीहाईड्रेशन और हैंगओवर की दिक्कतें ज्यादा हो सकती है.

शराब के साथ पानी मिलाकर पीना कितना ज्यादा है खतरनाक

हमने कई जगह रिसर्च किए लेकिन ऐसा कोई निष्कर्ष नहीं निकला कि शराब में पानी मिलाकर पीने से कोई नुकसान तो नहीं दिखा लेकिन यह जरूर पढ़ा कि स्कॉच में पानी मिलाने से उसके स्वाद में बढ़ौतरी होती हैं. साथ ही शराब का स्वाद भी बढ़ जाता है. इसलिए बहुत सारे लोग शराब में पानी मिलाकर पीते हैं. स्कॉच में पानी मिलाने से व्हिस्की के फ्लेवर कम्पाउंडस बूस्ट हो जाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या इस तरह से शराब पीना सेहत के लिए खराब नहीं है? एक रिसर्च में सामने आई हैरान कर देने वाली बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget