एक्सप्लोरर

डिप्रेशन को और बदतर बनाता है शराब और मादक पदार्थो का सेवन: एक्सपर्ट

नई दिल्ली: डिप्रेशन के दौरान शराब और दूसरे मादक पदार्थों का सेवन करने से समस्या से निजात नहीं मिलती, बल्कि वह और बदतर होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने यह नई जानकारी दी है. डिप्रेशन से ग्रस्त लोग अपनी बीमारी के लक्षणों से निजात पाने के लिए मादक पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन डिप्रेशन के लिए मादक पदार्थ एक तरीके से ईंधन का काम करता है और यह रोगी की हालत को और खराब कर देता है.

जेपी हॉस्पिटल नोएडा में विहेवियरल मेडिसिन डिपार्टमेंट में वरिष्ठ परामर्शदाता मृण्मय कुमार दास ने कहा, "मादक पदार्थ डिप्रेशन को और बदतर बनाते हैं और उनपर निर्भरता बढ़ने की नौबत आ जाती है. ऐसी स्थिति में डिप्रेशन से पीड़ित लोगों में यह आत्महत्या और खुद को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति में इजाफा कर सकता है. ऐसे लोगों पर स्तरीय इलाज का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और उनके स्वस्थ होने में काफी वक्त लग जाता है."

डिप्रेशन से पीड़ित का मादक पदार्थों का सेवन डॉक्टरों को समस्या की जड़ तक पहुंचने में दिक्कत पैदा करता है. नई दिल्ली स्थित सरोज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मेंटल हेल्थ एंड विहेवियरल साइंसेज विभाग में परामर्शदाता संदीप गोविल ने कहा, "हमारे शरीर में स्वाभाविक तौर पर पाया जाने वाला न्यूरोट्रांसमीटर (डोपामिन) होता है, जो पूरे मस्तिष्क और शरीर में रिसेप्टरों से जुड़ा होता है और दर्द पर नियंत्रण करने, हॉर्मोन का स्रवन करने और व्यक्ति को अच्छा महसूस कराने में अपनी भूमिका निभाता है."

गोविल ने कहा, "जब मादक पदार्थों का लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया जाता है और मस्तिष्क ज्यादा से ज्यादा मात्रा में डोपामिन का स्रवन करता है, तो डिप्रेशन की समस्या और गंभीर हो जाती है और पीड़ित अजीबोगरीब व्यवहार करने लग जाता है." विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा हाल में प्रकाशित 'डिप्रेशन एंड अदर कॉमन मेंटल डिसॉर्डर' नामक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 32.2 करोड़ लोग डिप्रेशन से ग्रस्त हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुल आबादी का लगभग 4.5 फीसदी लोग डिप्रेशन से ग्रस्त हैं. साधारण तौर पर डिप्रेशन के मूल लक्षणों में एक खुद को अच्छा महसूस न करना है. डिप्रेशन से ग्रस्त लोग अपने पसंदीदा काम में दिलचस्पी नहीं लेते हैं, थका-थका महसूस करते हैं और ज्यादा से ज्यादा सोते हैं.

डिप्रेशन से ग्रस्त लोगों का हाजमा भी अक्सर खराब रहता है, जिसके कारण वजन में कमी आती है. साथ ही उनके मन में हीन भावना, निराशा और खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं और खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम उठा लेते हैं. वैसे लोग जो डिप्रेशन से ग्रस्त हैं और मादक पदार्थों का सेवन कर रहे होते हैं, ऐसे में अचानक मादक पदार्थों का सेवन बंद करने से भी समस्या बढ़ जाती है.

ऐसी स्थिति में इलाज के साथ ही सीमित मात्रा में मादक पदार्थ लेते रहने की जरूरत पड़ती है. डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने से समस्या की पहचान करने और उनका इलाज करने में मदद मिलती है.

द जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ इंडिया के उप निदेशक और शोध प्रमुख पल्लब मौलिक ने कहा, "लोगों को डॉक्टर से अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करनी चाहिए. शुरुआती दौर में इलाज आसान है और दवा की जरूरत नहीं होती और साधारण काउंसेलिंग से इसका इलाज संभव है."

शोध में यह बात सामने आई है कि भारत जैसे देश में मानसिक रोगों से पीड़ित 27 में से एक व्यक्ति इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचता है. नई दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के कंसल्टैंट साइकेट्रिस्ट प्रशांत गोयल ने कहा, "शरीर की दूसरी बीमारियों की अपेक्षा डिप्रेशन में चिकित्सकीय इलाज के अलावा, परिवार के समर्थन की बेहद अहमियत होती है."

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget