एक्सप्लोरर

सावधान!..कोरोना वैक्सीन के असर को कम कर रहा है एयर पॉल्यूशन, स्टडी में हुआ खुलासा

स्टडी में सामने आया है कि हवा में फैला प्रदूषण कोविड वैक्सीन के प्रभाव को कम कर रहा है.स्टडी के मुताबिक कोविड शुरू होने से पहले जो लोग पॉल्यूशन के उच्च स्तर के संपर्क में आए थे, उनमें एंटीबॉडी कम थी.

Air pollution Is Reducing The Effect Of Corona Vaccine:एयर पॉल्यूशन कितना खतरनाक है इस बात से हम सब इत्तेफाक रखते हैं. ये दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. इसकी वजह से हर साल लगभग 70 लाख लोगों की मौत हो जाती है जिसमें 6 लाख  बच्चे भी शामिल होते हैं. ये रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन की है और अब एयर पोलूशन से जुड़ा एक और खतरा सामने आया है. हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि हवा में फैला प्रदूषण कोविड वैक्सीन के प्रभाव को कम कर रहा है. स्टडी के मुताबिक कोविड शुरू होने से पहले जो लोग एयर पोलूशन के उच्च स्तर के संपर्क में आए थे, उनमें कोविड वैक्सीन से बनने वाली एंटीबॉडी कम थी. वैज्ञानिकों ने ये बताया कि पीएम 2.5 नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ब्लैक कार्बन जैसे प्रदूषक तत्व इंफेक्शन से पहले लोगों में IgM और IgG एंटीबॉडी रिस्पांस को 10 फ़ीसदी तक कम करने से जुड़े हुए पाए गए हैं.

वैक्सीन लगने के बाद भी कम बनी एंटीबॉडी

जर्नल एनवायरनमेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव्स में प्रकाशित निष्कर्षों ने प्रतिरक्षा प्रणाली पर वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभावों के और सबूत भी प्रदान किए.शोधकर्ताओं की टीम ने 40 से 65 साल के 927 लोगों से मिले हुए डेटा का विश्लेषण किया. इन लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया. यह ब्लड सैंपल 2020 में गर्मी के दिनों से लेकर 2021 से बसंत के दिनों तक लिए गए थे. इन सभी लोगों में कुछ को वैक्सीन की एक डोज तो कुछ लोगों को दोनों डोज लगी हुई थी. ये लोग स्पेन के रहने वाले थे, जिन्हें एस्टरजैनेका, फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन की डोज लगाई गई थी.

वहीं भाटिया अस्पताल, मुंबई के एमडी सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन, डॉ रितेश शाह ने कहा, “वायु प्रदूषण क्रोनिक सूजन को प्रेरित कर सकता है, जो टीके की प्रभावकारिता पर नकारात्मक प्रभाव से जुड़ा हुआ है. महामारी से पहले वायु प्रदूषण के उच्च स्तर के संपर्क में आने वाले लोगों में कोविड-19 टीकों के प्रति एंटीबॉडी प्रतिक्रिया कम होने की संभावना है. वहीं उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण टी हेल्पर लिम्फोसाइट्स टाइप 2 और टी हेल्पर लिम्फोसाइट्स टाइप 17 जैसे इम्यून रिस्पॉन्स के कारकों को बढ़ा देता है, जैसा कि एलर्जी और अस्थमा में देखा जाता है. इतना ही नहीं ये दोनों कारक एंटीवायरल इम्यून रिस्पॉन्स को भी बिगाड़ने का काम करते हैं.

आपको बता दें कि शोधकर्ताओं की टीम ने वैक्सीन में मौजूद तीन प्रकार के एंटीबॉडी IgM, IgG और IgA,और पांच प्रकार के वायरल एंटीजन जिसमें तीन स्पाइक प्रोटींस हैं उनकी जांच की. अध्ययन में परिणाम बताता है कि वह बीमारी से संक्रमित लोगों के pm2.5, N02 और ब्लैक कार्बन के संपर्क में आने से वैक्सीन से बनने वाली स्पाइक एंटीबॉडी में 5 से 10 फीसदी की कमी देखी गई.एंटीबॉडी की कमी शुरू में होने वाले IgM रिस्पॉन्स औऱ बाद में देखे गए IgG रिस्पॉन्स दोनों में ही कमी पाई गई.ये नतीजे सभी तरह के वैक्सीन पर बिल्कुल सेम पाए गए

वायु प्रदूषण के अन्य नुकसान

वहीं बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के मानोलिस कोगेवीनस का कहना है कि वायु प्रदूषण ढेर सारे स्वास्थ्य नुकसान पहुंचाने से जुड़ा हुआ है जिसमें कैंसर, हृदय रोग और सांस संबंधी बीमारियों के साथ-साथ डायबिटीज भी शामिल है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget