एक्सप्लोरर

AIIMS में रोशनी की उम्मीद, राष्ट्रीय नेत्र बैंक को 1 साल में मिले 2000 कॉर्निया

देश में नेत्रदान को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है, जिसमें देश के बड़े-बड़े संस्थान मुहिम चलाते हैं. हालांकि, पिछले 3 वर्षों में कोरोना के कारण नेत्रदान पर काफी असर पड़ा था.

दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेज (आरपी सेंटर) के राष्ट्रीय नेत्र बैंक (एनईबी) ने मंगलवार को कॉर्नियल अंधेपन से लड़ने को लेकर नेत्रदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मुहिम चलाई.

हर साल अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर 2 सितंबर तक AIIMS के सभी ऑप्थाल्मालॉजिस्ट, नेत्रदान पर जागरूकता अभियान चलाते हैं. इस साल राष्ट्रीय नेत्र बैंक की तरफ से दिए गए आंकड़े के मुताबिक, बीते 1 साल में एम्स को 2000 लोगों ने कॉर्निया डोनेट किया है, जिसकी मदद से 1703 लोगों की आंखों को रोशनी मिली. 

23,000 से अधिक का इलाज

पिछले 58 वर्षों में, राष्ट्रीय नेत्र बैंक (एनईबी) ने देश में नेत्र बैंकिंग के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत की है. जिसमें अब तक 32,000 से अधिक कॉर्निया इकट्ठा किए जा चुके हैं. एनईबी ने कॉर्नियल ट्रांसप्लांट के माध्यम से देश भर के 23,000 से अधिक कॉर्नियल अंधे रोगियों इलाज किया गया.

कोविड के दौर में पड़ा प्रभाव

देश में नेत्रदान को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है, जिसमें देश के बड़े-बड़े संस्थान मुहिम चलाते हैं. लेकिन पिछले 3 वर्षों में कोरोना के कारण नेत्रदान पर काफी असर पड़ा था. कोविड-19 महामारी ने राष्ट्रीय नेत्र बैंक सेवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया. पिछले 5 वर्षों में AIIMS ने हर साल 1000 से अधिक कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सर्जरी के माध्यम से किए हैं. वर्ष 2023-24 में, 1703 कॉर्नियल पेशेंट्स का ट्रांसप्लांट हुआ. ट्रांसप्लांट की यह दर 85% फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है.

इमरजेंसी मामलों में जीरो वेटिंग पर होता है कॉर्निया ट्रांसप्लांट

एम्स में इमरजेंसी मामलों में आए हुए पेशेंट्स, यानी जिनकी आंखें किसी एक्सीडेंट में डैमेज हो जाती हैं, उन मरीजों का इमरजेंसी की वजह से ज़ीरो वेटिंग लिस्ट में इलाज होता है. इसके साथ ही 'एम्स-दिल्ली-अस्पताल कॉर्निया रिट्रीवल प्रोग्राम' भी चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य दिल्ली के सभी कॉर्नियल ट्रांसप्लांट केंद्रों की मांग को पूरा करने के लिए अधिक ऑप्टिकल गुणवत्ता वाले टिश्यू एकत्र करना है.

राष्ट्रीय नेत्र बैंक दिल्ली और एनसीआर के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ एक नेटवर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, ताकि दाता कॉर्निया के संग्रह को ज्यादा किया जा सके और सभी कॉर्नियल सर्जनों को कॉर्नियल टिश्यू तक पहुंच प्रदान की जा सके. आरपी सेंटर में "सिंगल डोनर मल्टीप्ल रेसीपीएन्ट" पर भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे डोनर टिश्यू का उपयोग ज्यादा किया जा सके.

ये भी पढ़ें: क्या भारत के 'चंगू-मंगू' ही हैं पाकिस्तान में 'चंगा-मंगा'? यकीन मानिए होश उड़ा देगी इनकी कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget