एक्सप्लोरर

क्या भारत के 'चंगू-मंगू' ही हैं पाकिस्तान में 'चंगा-मंगा'? यकीन मानिए होश उड़ा देगी इनकी कहानी

भारत में आपको चंगू और मंगू जैसे शब्द अक्सर सुनने को मिलते हैं. वहीं पाकिस्तान में लोग चंगा और मंगा का जिक्र खूब करते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये असली जिंदगी में कैसे थे.

भारत में शरारती बच्चों के लिए 'चंगू-मंगू' शब्द का उपयोग आम बात है. हर घर में आपको ये सुनने को मिलेगा. वहीं पाकिस्तान में 'चंगा-मंगा' शब्द ज्यादा सुनने को मिलता है. अगर आपको लग रहा है कि ये दोनों एक ही पात्र हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं. इन दोनों पात्रों में जमीन-आसमान का फर्क है. चलिए आज आपको इन दोनों की असली कहानी बताते हैं. इसके साथ ही बताते हैं कि कैसे पाकिस्तान के 'चंगा-मंगा' के नाम पर एक बड़ा जंगल बन गया.

पहले चंगू-मंगू के बारे में जानिए

दरअसल, चंगू और मंगू नाम भारत के लोक कथाओं, हास्य कहानियों या बाल साहित्य से आया है. यानी ये एक काल्पनिक पात्र हैं. इनका असली जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है. कहानियों में ये पात्र आपको अक्सर हास्यप्रद परिस्थितियों में फंसे पाए जाते हैं. हालांकि, चंगा-मंगा के साथ ऐसा नहीं है. ये किसी काल्पनिक कहानी के पात्र नहीं हैं, बल्कि असली जिंदगी में ये मौजूद थे.

चंगा और मंगा की कहानी

दरअसल, चंगा और मंगा पाकिस्तान के दो कुख्यात डाकू थे. 20वीं में पंजाब के आसपास के इलाकों में इनकी तूती बोलती थी. कहा जाता है कि जिस इलाके में इनका आतंक था, वहां सूर्य अस्त होने के बाद लोग जंगल की ओर जाने से घबराते थे. अपहरण, हत्या और लूट इनके लिए आम बात थी. इनका भय इतना ज्यादा था कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज भी बच्चों को इनके नाम से डराया जाता है.

चंगा-मंगा के नाम पर जंगल

लाहौर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर एक मैंन मेड जंगल है. यानी इंसानों द्वारा लगाया गया जंगल. इस जंगल को आज पूरी दुनिया 'चंगा-मंगा' जंगल के नाम से जानती है. इस जंगल को ब्रिटिश काल में लकड़ी के उत्पादन के लिए लगाया गया था. बी रिबेनट्रॉप ने 1871-72 में इस इलाके में प्लान्टेशन का काम शुरू किया जो बाद में एक बडे़ जंगल में बदल गया. 1990 तक ये बहुत बड़ा जंगल हुआ करता था, लेकिन आज यहां के ज्यादातर पेड़ काट दिए गए हैं और जंगली जानवर भी इस मानव निर्मित जंगल को छोड़ कर जाने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: क्राइम सीन पर पुलिस पीला टेप ही क्यों लगाती है? क्या है इसके पीछे की साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget