एक्सप्लोरर

लंबे समय तक जीने और हेल्दी रहने के लिए हाई फैट डायट से बेहतर कुछ नहीं!

हाल ही में आई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हाई फैट फूड लॉन्ग टर्म में फायदा पहुंचाते हैं.

लॉस एंजिलिसः अभी तक ये माना जाता थ कि हाई फैट फूड लेना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है. लेकिन हाल ही में आई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हाई फैट फूड लॉन्ग टर्म में फायदा पहुंचाते हैं.

क्या कहती है रिसर्च- रिसर्च में दावा किया गया है कि हाई फैट फूड लेने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि इससे शारीरिक क्षमता बढ़ती है और उम्र भी बढ़ती है.

क्यों की गई रिसर्च- स्वास्थ्य फायदे के विभिन्न दावों के लिये कीटोजेनिक डायट ने लोकप्रियता हासिल की है लेकिन वैज्ञानिक अब भी इस बात का पता लगा रहे हैं कि कीटोसिस के दौरान क्या होता है जब कार्बोहाइड्रेट को ग्रहण करना इतना कम हो जाता है कि शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा के मुख्य स्रोत के तौर पर इस्तेमाल करना छोड़कर वसा को गलाना शुरू कर देता है और ऊर्जा के लिये कीटोंस बनाने लगता है.

कैसे की गई रिसर्च- अमेरिका में कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चूहों को तीन ग्रुप्स में बांटा. एक नियमित चूहा जो हाई कार्बोहाइड्रेट डायट पर रखा गया, एक को कम कार्बोहाइड्रेट/हाई फैट फूड पर रखा गया और एक को कीटोजेनिक डायट पर (कुल कैलोरी का 89-90 फीसदी लेना).

पहले इस बात को लेकर चिंता थी कि ज्यादा हाई फैट फूड से वजन बढ़ जायेगा और लाइफ कम हो जाएगी. शोधकर्ताओं ने हर डायट के लिये कैलोरी की मात्रा एक जैसी ही सुनिश्चित की थी.

रिसर्च के नतीजे- शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया कि चूहे के औसत जीवनकाल में महत्वपूर्ण इजाफा करने के साथ ही कीटोजेनिक डायट से याद्दाश्त, क्षमता और समन्वय में भी बढ़ोतरी हुई. इसके साथ ही उम्र के साथ दिखने वाली निशानियों की रोकथाम भी हुई. इसका ट्यूमर के आकार पर भी असर पड़ता है.

क्या कहना है एक्सपर्ट का- अमेरिका में कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय के न्यूट्रिशनिस्ट जॉन रामसे ने कहा कि इस मामले में हम जिन चीजों को देख रहे थे वे इंसानों में होने वाली चीजों से बहुत ज्यादा अलग नहीं हैं. यह रिसर्च बताती है कि कीटोजेनिक डायट का लाइफ और हेलथ पर अहम प्रभाव हो सकता है बिना ज्यादा वजन घटाये या खाने-पीने पर पाबंदी लगाये.

यह रिसर्च सेल मेटाबॉलिज्म नाम के जर्नल में पब्लिश हुई थी.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget