एक्सप्लोरर

OMG! ब्रेन सर्जरी के दौरान गिटार बजा रहा था ये

ब्रेन सर्जरी के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई अपनी सर्जरी के दौरान गिटार बजाए.

नई दिल्ली: ब्रेन सर्जरी के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई अपनी सर्जरी के दौरान गिटार बजाए. जी हां, एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें मरीज अपने ऑपरेशन के दौरान गिटार बजा रहा था. जानिए, क्या है मामला. क्या है मामला- बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 37 वर्षीय म्यूजिशियन ने अपनी ब्रेन सर्जरी के दौरान गिटार बजाया. भगवान महावीर जैन हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन शरन श्रीनिवासन ने बताया कि इसी 11 जुलाई को ऑपरेशन थियेटर में अभि‍षेक प्रसाद के बाएं-हाथ की उंगलियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ‘लाइव सर्किट ब्रेन’ सर्जरी की. हैरानी की बात ये है कि सर्जरी के दौरान अभिषेक गिटार बजा रहा था. अब बजाता है अच्छी तरह से गिटार- अभि‍षेक बिहार का रहने वाला है लेकिन बेंगलुरु में काम करता है. अभिषेक ऑपरेशन के 9 दिन से अब अच्छी‍ तरह से गिटार बजाने में सक्षम है. भारत की है पहली सर्जरी- ये भारत की पहली ऐसी ब्रेन सर्किट सर्जरी है जो सफल मानी गई है. हालांकि ये पहला ऐसा मामला नहीं है 2015 में ब्राजील में भी एक ऐसा ही केस सामने आया था जिसमें ब्राजील के 33 वर्षीय बैंक वर्कर एंथोनी कुलकंप ने ब्रेन टयूमर सर्जरी के दौरान गिटार बजाई थी. न्यूरोसर्जन शरन का कहना है कि सर्जरी के दौरान अभि‍षेक सचेत अवस्था में था और गिटार बजा रहा था. आपको बता दें, अभि‍षेक म्यूजिक की तरफ अपने प्यार और गिटार बजाने के जुनून के कारण 2012 में अपनी रेगुलर जॉब छोड़ कर प्रोफेशनल म्यूजिशियन बन गया था. लेकिन अफसोस की बात ये है कि उसके बाएं हाथ से जुड़ी नर्व में गड़बड़ होने की वजह से उसकी छोटी उंगली में कोई हल-चल नहीं हो रही थी, जिस वजह से सर्जरी करवानी पड़ी. नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget