इंदौर में स्वाइन फ्लू से मरने वाले मरीजों की तादाद 33 पर पहुंची
स्वाइन फ्लू से इंदौर में 45 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी. इसके बाद मौजूदा साल में इस घातक बीमारी के कारण स्थानीय अस्पतालों में दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 पर पहुंच गयी.

इंदौर: स्वाइन फ्लू से इंदौर में 45 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी. इसके बाद मौजूदा साल में इस घातक बीमारी के कारण स्थानीय अस्पतालों में दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 पर पहुंच गयी.
समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला प्रभारी डॉ. आशा पंडित ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित मरीज ने शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में आखिरी सांस ली. वह पड़ोसी उज्जैन जिले का रहने वाला था.
पंडित ने बताया कि एक जनवरी से अब तक स्थानीय अस्पतालों के 105 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई जिनमें से 33 लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों में 20 लोग इंदौर जिले के रहने वाले थे. शेष 13 मरीज दूसरे जिलों से इलाज के लिये इंदौर पहुंचे थे.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Source: IOCL

























