एक्सप्लोरर

Exercise: कोरोना में घर पर करें ये 3 सिंपल एक्सरसाइज, जानिए पूरा तरीका

कोरोना काल में आप घर पर रहकर भी अपनी बॉडी को टोन्ड और मजबूत बना सकते हैं. बिना जिम के आप रोजाना सिर्फ इन 3 एक्सरसाइज को करें. इससे आपका वजन भी कम होगा और मसल्स भी मजबूत हो जाएंगी.

कोरोना महामारी के बीच ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं. जिम और पार्क भी बंद हैं. ऐसे में घर में रहने की वजह से लोगों का वजन भी बढ़ रहा है. हालांकि इस वक्त आपको खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है. अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और खुद को फिट रखना चाहते हैं. तो आप घर में रहकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं. हालांकि एक्सरसाइज करने से आप पूरी तरह से फिट नहीं हो सकते. आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा. आज हम आपको घर पर रहकर फुल बॉडी वर्कआउट करने का तरीका बता रहे हैं. आप सिर्फ 3 एक्सरसाइज से फुल बॉडी वर्कआउट कर सकते हैं. जानते हैं कैसे?
 
1- लेटरल लंग्स
सबसे पहले आप घर पर वर्कआउट करने के लिए लेटरल लंग्स एक्सरसाइज कर सकते हैं ये आपकी लोअर बॉडी पर काम करती है, इस एक्सरसाइज को करने से आपकी पीठ, जांघ और पैरों को मजबूती मिलती है. रोजाना लेटरल लंग्स करने से आपके बॉडी को बैलेंसिंग करने में भी मदद मिलती है. इस एक्सरसाइज को करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. आप इसे घर पर काफी आसानी से कर सकते हैं.

तरीका- लेटरल लंग्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं. अब दाहिने पैर को तिरछे पीठ और निचले दाहिने घुटने के पीछे ले जाने की कोशिश करें और झुकें. कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद आप सीधे होकर दूसरे पैर के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं.

2- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक 
वैसे तो प्लैंक पूरी बॉडी को टोन्ड करने के लिए बहुत सही एक्सरसाइज है. ये आपकी पूरी बॉडी को फिट रखने और मसल्स को मजबूत बनाने का काम करती है. आप अपनी किसी भी एक्सरसाइज के बाद रोजाना 5 मिनट तक फोरआर्म प्लैंक जरूर करें. इससे आपकी बॉडी पर काफी असर पड़ेगा. हाथों के दर्द और तनाव भी दूर भगाने में कारगर है डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक.

तरीका- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक करने के लिए आप एक मैट के ऊपर पुश-अप्स वाली स्थिति में लेट जाएं. ध्यान रखें कि आप अपनी कोहनियों के सहारे इस स्थिति में रहेंगे. अब आप अपनी कूल्हे को ऊपर की ओर उठाते हुए अपने सिर को बिलकुल अपने पेट के नीचे ले आएं, जब आप उल्टे वी-शेप में आ जाएं तो कुछ सेकेंड रुके रहें और फिर वापस अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएं. शुरुआत में आप इस प्लैंक को धीरे-धीरे करें फिर बाद में तेजी लाने की कोशिश करें.

3- जंप स्क्वाट 
फुल बॉडी वर्कआउट के लिए आप रोजाना जंप स्क्वाट करें. इससे आपकी जांघ, पैर और पूरी बॉडी की मसल्स टाइट होंगी. इसे नियमित रुप से करने से आपको असर दिखने लगेगा. जंप स्क्वाट्स पूरी बॉडी पर असर डालते हैं.

तरीका- जंप स्क्वाट करने के लिए आप जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई में थोड़ा चौड़ा करके रखें. अब आप कुर्सी पर बैठने की पोजिशन में आ जाएं, इस पॉजिशन में रुकें और फिर जब उठने लगे तो अपने पैरों पर जोर लगाते हुए उछलने की कोशिश करें. इसे करते वक्त आप अपनी पूरी बॉडी को खोल लें. अपनी बाजुओं को नीचे की ओर झुलाएं.

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 आदत, बीमारियां रहेंगी दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget