एक्सप्लोरर

International Chocolate Day: इतनी चॉकलेट खा ली तो आ सकता है हार्ट अटैक, चॉकलेट के शौकीन जरूर पढ़ें यह खबर

Chocolate Side Effects: चॉकलेट खाना हम सबको पसंद है, .यह कई मायनों में हमारे लिए फायदेमंद भी है. हालांकि यह जितनी हमारे लिए फायदेमंद है, उतनी नुकसानदायक भी हो सकती है.चलिए आपको बताते हैं कैसे.

Chocolate Heart Risk: हर साल 13 सितंबर को इंटरनेशनल चॉकलेट डे मनाया जाता है, जिसका नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि दिमाग को रिलैक्स करने में भी मदद करती है. लेकिन कई वैज्ञानिक रिसर्च इस बात को साफ कर चुके हैं कि अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक तक का कारण बन सकती है.

डार्क चॉकलेट के फायदे

Harvard T.H. Chan School of Public Health के अनुसार, सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवेनॉल्स मिलते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और धमनियों को स्वस्थ रखते हैं. यही कारण है कि थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट दिल की सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है.

इसी तरह European Prospective Investigation into Cancer (EPIC)-Norfolk study, जिसमें करीब 20,000 लोगों को शामिल किया गया था, यह बताती है कि जो लोग नियमित रूप से सीमित मात्रा में चॉकलेट खाते थे, उनमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का रिस्क उन लोगों से कम पाया गया जिन्होंने बिल्कुल भी चॉकलेट नहीं खाई.

ज्यादा चॉकलेट खाने के नुकसान

1. मोटापा और कैलोरी का खतरा

World Health Organization (WHO) के अनुसार, ज्यादा कैलोरी और शुगर का सेवन मोटापे की मुख्य वजह है. मिल्क और वाइट चॉकलेट में चीनी और फैट बहुत अधिक होते हैं. इन्हें रोजाना ज्यादा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है और मोटापा हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा देता है.

2. कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना

American Heart Association (AHA) का कहना है कि ज्यादा शुगर और सैचुरेटेड फैट से भरे फूड्स शरीर में LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाते हैं. इससे आर्टरी में प्लाक जमा हो सकता है और ब्लड फ्लो रुक सकता है, जो हार्ट अटैक का बड़ा कारण बनता है. अगर आप चॉकलेट खाने के बेहद शौकीन हैं और एक दिन में 500 ग्राम चॉकलेट खा लेते हैं तो आपको हार्ट अटैक पड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

3. डायबिटीज और ब्लड शुगर का खतरा

Centers for Disease Control and Prevention (CDC) की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा शुगर का सेवन डायबिटीज और उससे जुड़ी जटिलताओं को बढ़ाता है. ज्यादा मीठी चॉकलेट खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को भारी नुकसान हो सकता है.

4. ब्लड प्रेशर असंतुलन

Journal of Hypertension में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अधिक मात्रा में मीठी और वसा से भरपूर चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. जिन लोगों को पहले से हाई बीपी है, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है.

कितनी चॉकलेट खानी चाहिए?

American Heart Association के अनुसार, हमें अपनी “added sugar” को रोजमर्रा की कैलोरी का केवल 5 से 10 प्रतिशत तक सीमित रखना चाहिए. इसका मतलब है कि अगर आप चॉकलेट खाना चाहते हैं, तो हफ्ते में कुछ टुकड़े डार्क चॉकलेट (कम से कम 70 प्रतिशत कोको वाली) खाना बेहतर है. थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट आपके दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है. लेकिन अगर आप रोजाना ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, खासकर मिल्क और वाइट चॉकलेट, तो यह मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज और यहां तक कि हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा सकती है.

इसे भी पढ़ें-Breath Causes: थोड़ी दूर चलने पर ही फूलने लगती है सांस, तो जरूर करा लें ये टेस्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget