एक्सप्लोरर

Health Tips: हार्ट अटैक से तत्काल मौत किन लोगों में ज्यादा आम है? जानिए

दिल की बीमारी स्वास्थ्य की वैश्विक चिंता है. एक नए रिसर्च में हार्ट अटैक के तत्कालिक कारण पर सुस्त जीवनशैली बनाम सक्रिय जीवनशैली के प्रभाव का अध्ययन किया गया है. नतीजे से पता चला है कि मामूली शारीरिक गतिविधि भी फायदेमंद साबित हुई.

क्या वजह है कि कुछ लोग हार्ट अटैक के बाद बच जाते हैं जबकि अन्य भाग्यशाली साबित नहीं होते? सक्रिय जीवनशैली को हार्ट अटैक से फौरी मौत की कम संभावना के साथ जोड़ा गया है. यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी की पत्रिका यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में कल प्रकाशित रिसर्च से खुलासा हुआ है. हार्ट की बीमारी दुनिया भर में मौत की प्रमुख वजह है और रोकथाम जन स्वास्थ्य की बड़ी प्राथमिकता है.

कुछ लोग अचानक हार्ट अटैक से क्यों मर जाते हैं?

दिल की बीमारी और अचानक मौत को रोकने में शारीरिक सक्रियता का मुफीद प्रभाव साबित है. नए रिसर्च में हार्ट अटैक के तत्कालिक कारण पर सुस्त जीवनशैली बनाम सक्रिय जीवनशैली के प्रभाव पर फोकस किया गया है. इस मकसद के लिए शोधकर्ताओं ने यूरोप में होनेवाली 10 रिसर्च के डेटा का इस्तेमाल किया.

सक्रियता लेवल और हार्ट अटैक से मौत के खतरे (फौरन और 28 दिन के अंदर) के बीच संबंध का परीक्षण किया गया. रिसर्च में शामिल 28 हजार 140 लोगों का डेटा देखने के बाद पता चला कि उनमें से 4 हजार 975 ( 17.7 फीसद) लोग हार्ट अटैक के 28 दिनों में मर गए, जबकि 3 हजार 101 (62.3 फीसद) प्रतिभागियों की हार्ट अटैक के नतीजे में फौरन मृत्यु हुई.

रिसर्च के मुताबिक जो लोग मध्यम और सख्त शारीरिक गतिविधि में शामिल रहे, उनको हार्ट अटैक से फौरी मौत का खतरा सुस्त जीवनशैली वाले लोगों के मुकाबले क्रमश: 33 फीसद और 45 फीसद तक कम हुआ. इसी तरह 28 दिनों के अंदर ऐसे लोगों में मौत का खतरा 36 फीसद और 28 फीसद तक कम पाया गया. कम गतिविधि के साथ संबंध सांख्यिकीय महत्व तक नहीं पहुंचा.

व्यायाम दिल की बीमारी के खतरे को करता है कम

शोधकर्ताओं ने बताया कि परीक्षण के आधार पर कहा जा सकता है कि मामूली शारीरिक गतिविधि भी जानलेवा हार्ट अटैक के खिलाफ फायदेमंद हो सकती है. गाइडलाइन्स में सिफारिश की गई कि एक हफ्ते में कम से कम 150 मिनट का मध्यम या 75 मिनट का सख्त व्यायाम दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकता है. अंत में नतीजा निकाला गया है कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के कई तरीके हैं. रिसर्च व्यायाम के ईनाम का ज्यादा सबूत मुहैया कराता है.

Corona को मात दे चुके हैं तो भी रहें अलर्ट, ठीक हो चुके लोग वायरस की नई किस्मों से हो रहे हैं संक्रमित-WHO

World Corona Update: पिछले 24 घंटे में 2 लाख 59 हजार से ज्यादा मामले आए, 6 हजार से अधिक लोगों ने गंवाई जान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Snake Prevention: इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
Broom Cleaning Tips: क्या आपकी पुरानी झाड़ू भी हो गई है फैली? फेंकने से पहले करें यह काम
क्या आपकी पुरानी झाड़ू भी हो गई है फैली? फेंकने से पहले करें यह काम
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget