एक्सप्लोरर

गर्मियों में चेहरे को ठंडक देंगे ये फेस पैक, इस तरह लगाएं

गर्मियों में धूप में आने जाने से चेहरे पर जलन होने लगती है. ऐसे में घर पर बने कुछ फेस पैक हैं, जिसे चेहरे पर लगाया जा सकता है.

गर्मियों में धूप में आने जाने से चेहरे पर जलन होने लगती है, ऐसे में त्वचा को ठंडक देने के लिए हम एसी, कूलर के आगे बैठ जाते हैं. या फिर चेहरे पर बर्फ लगाना पसंद करते हैं. इससे हमें भले ही कुछ देर के लिए गर्मी से आराम मिल जाता है, लेकिन इससे त्वचा को कोई लाभ नहीं मिलता है. ऐसे में घर पर बने कुछ फेस पैक हैं जिसे चेहरे पर लगाया जा सकता है.

तरबूज फेस पैक-अगर आप गर्मियों में तरबूज फेस पैक लगाते हैं तो ये आपको हाइड्रेट रखेगा क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत तक पानी होता है. इस फेस पैक को लगाने के लिए पहले आप इसे अच्छी तरह से मैश कर लें, फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरे और गर्दन को ताजे पानी से धो लें. तरबूज फेस पैक स्किन के एक्सट्रा ऑयल को निकालता है, स्किन को टाइट बनाता है. तरबूज फेस पैक त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है.

खीरा फेस पैक-गर्मी में चेहरे को ठंडक देने के लिए खीर बहुत अच्छा उपाय है क्योंकि इसमें में भी अधिक मात्रा में पानी होता है जिससे चेहरा ग्लो करता है. ऐसे लगाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें. इसका रस निकाल लें. इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं. फिर इसके बाद  20-25 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें. त्वचा को ठंडक देने के लिए आप इस फेस पैक को गर्मियों में ट्राई कर सकते हैं.

चन्दन फेस पैक-चंदन की तासीर बहुत ठंडी होती है. त्वचा पर इसे लगाने से ठंडक मिलती है. चंदन चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने, मुहांसों को दूर करने में भी कारगर  होता है.  इसके लिए आप 1 चम्मच चंदन का पाउडर लें. इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे, गर्दन पर लगा लें. 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसे लगाने से आपको ठंडा-ठंडा महसूस होगा. इसके बाद त्वचा को मॉयश्चराइज कर लें. चंदन फेस पैक स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है. चंदन फेस पैक सभी स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है. गुलाब जल त्वचा में निखार लाने में मदद करता है.

आलू फेस पैक-गर्मियों में चेहरे पर आलू फेस पैक लगाने से ठंडक मिलती है. स्किन ग्लोइंग और फ्रेश भी नजर आती है. इसे लगाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर इसका रस निकाल लें. इसमें थोड़ा कच्चा दूध डालें. दोनों को अच्छी तरह से मिला लें. अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15 मिनट बाद साफ पानी से धो दें. आप इस फेस पैक को गर्मियों में हफ्ते में 3 दिन लगा सकते हैं. आलू त्वचा के दाग-धब्बों को भी दूर करता है. कच्चा दूध त्वचा को मॉयश्चराइज करता है, त्वचा में निखार लाता है.

ये भी पढ़ें-विटामिन-डी लेने से सेहत को होते हैं कई फायदे, इन स्रोत से भी मिलता है विटामिन-डी

इन घरेलू उपाय से धूप में होने वाली समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget