एक्सप्लोरर

Health Tips: सर्दियों में रोज पीएं अदरक वाला दूध, इम्यूनिटी बढ़ेगी और गले का इन्फेक्शन होगा दूर

Ginger For Health: सर्दियों में अदरक का दूध पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. अदरक की तासीर गर्म होती है जो शरीर को गर्म रखती है. इससे सर्दी, खांसी, कफ की समस्या से निजात मिलती है.

Ginger Milk Health Benefits: सर्दियों में अदरक खाना बहुत फायदेमंद होता है. अदरक खाने से शरीर में गर्मी आती है और सर्दी-खांसी, वायरल, फ्लू या जुखाम की समस्या दूर होती है. आप किसी भी तरह से अदरक का सेवन कर सकते हैं. अगर आप अदरक का दूध पी सकते हैं तो ये बहुत ही अच्छा है. अदरक को दूध में डालकर पीने से गुणकारी लाभ मिलते हैं. अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. ऐसे में अदरक का दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. जानते हैं.

1- रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत- दूध में अदरक डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. नियमित रुप से अदरक वाला दूध पीने से सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल जैसी बीमारियां नहीं होती. अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है. 

2- गले के इन्फेक्शन में आराम- गले से जुड़ी समस्या जैसे- कफ, खांसी, बलगम में अदरक वाला दूध बहुत फायदेमंद है. गले में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन से बोलने में परेशानी होती है. ऐसे में आप रोज अदरक का दूध पी सकते हैं. इससे गले की खराश, किसी तरह का इन्फेक्शन या कफ की समस्या भी दूर हो जाएगी. कोशिश करें रात में सोते वक्त अदरक के दूध पीएं और उसके 1 घंटे बाद तक पानी ना पिएं.

3- कब्ज में आराम- जिन लोगों को को पेट की समस्या जैसे- कब्ज़, पेट में दर्द, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स रहता है ऐसे लोग अदरक का दूध पी सकते हैं. अदरक में भरपूर फाइबर होता है जिससे मल बाहर निकाल जाता है. ऐसे में अदरक खाने से पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है.

4- ओस्टियोपोरोसिस की समस्या दूर- अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या दूर हो जाती है. अदरक के दूध से शरीर को कैल्शियम और पोटेशियम मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. अदरक में अंटी-इनफ्लेमेट्री गुण होते हैं जिससे हड्डियों की सूजन और गठिया रोग दूर होता है. 

5- पेट दर्द में आराम- अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं. इससे पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म हो जाती हैं. अगर आपके पेट में किसी तरह की कोई समस्याओं है तो आपको अदरक वाला दूध पीने से राहत मिल सकती है. पेट के दर्द की परेशानी में भी अदरक का दूध कारगर साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Good Health Care Tips: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget