एक्सप्लोरर

Beauty Tips: त्वचा और बालों की ऐसे करें देखभाल, अपनाएं ये टिप्स

Summer Health Tips: गर्मी में बालों और त्वचा का ख्याल रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. इससे बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

Hair Skin Care: गर्मी के मौसम में त्वचा चिपचिपी हो जाती है और बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं. पसीना और गर्मी से त्वचा पर कई तरह के इंफेक्शन हो जाते हैं. इस मौसम में बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. बालों का झड़ना और दोमुहें बाल होना आम बात है. बदलते मौसम का असर त्वचा पर भी पड़ता है. इस मौसम में स्किन ऑयली हो जाती है, जिससे पिंपल्स और कई दूसरी समस्याएं होने लगती हैं. आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जिससे आपकी स्किन और बाल हेल्दी रहेंगे. 

बाल और त्वचा पर करें एलोवेरा का इस्तेमाल

1- दाग-धब्बे हटाता है- चेहरे पर किसी तरह के दाग हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करें. इससे पिंपल के दाग, स्किन टोन या झांईं की समस्या दूर हो जाती है. इसके लिए आपको सुबह शाम एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए. 

2- कील मुंहासे दूर करे- कील मुहांसों के लिए एलोवेरा जेल रामबांण है. एलोवेरा में सैलिसिलिक एसिड होता है जिससे मुंहासों को दूर करने में मदद मिलती है. एलोवेरा जेल स्किन पर एक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है जिससे मुंहासे और दाने कम हो जाते हैं.

3- झुर्रियां मिटाता है- एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे से उम्र नहीं झलकती. एलोवेरा में एंटीआक्सीडेंट होते हैं जिससे चेहरे की झुर्रियों को हटाने में मदद मिलती है. रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा जवान और खूबसूरत हो जाती है.

4- बालों का रुखापन हटाए- बालों के रूखे होने से झड़ने की समस्या बढ़ जाती है. खासतौर से बारिश के मौसम में बालों का हाल बुरा हो जाता है. कुछ लोगों को पसीने से बालों में खुजली, इनफेक्शन या रूसी की समस्या  होने लगती है. इससे बचने के लिए आप बालों में एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. एलोवेरा जेल प्राकृतिक रूप से आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है. इससे बालों के झड़ने और दो मुहें होने की समस्या कम हो जाती है. 

5- बाल लंबे करता है- एलोवेरा जेल से हेयर ग्रोथ अच्छी होती है. कई लोगों की आईब्रो हल्की होती हैं तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. इसके अलावा इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने वाले घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget