एक्सप्लोरर

कितने बाल झड़ने से जल्दी गंजे हो सकते हैं आप, ये एक टेस्ट बता देगा पूरी सच्चाई

अगर 50-100 तक झड़ते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है.150-200 से ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह हेयर लॉस का संकेत हो सकता है.लेकिन अगर गुच्छों में बाल गिर रहे हैं तो यह हेयर फॉल की गंभीर समस्या हो सकती है.

Hair Fall Test : सुंदर और रेशमी बाल देख हर कोई तारीफ करता है. हम हर दिन अपने बालों को शैंपू-कंघी करते हैं, ताकि उनकी खूबसूरती बनी रहे. लेकिन सच ये है कि ज्यादातर लोग अपने बालों को लेकर लापरवाह होते हैं. हर किसी के सिर में करीब 1 से 1.5 लाख बाल होते हैं. इनका झड़ना एक नेचुरल प्रॉसेस है. आमतौर पर हर दिन 50 से 100 बालों का झड़ना (Hair Fall) सामान्य होता है. बच्चों और युवाओं तक के बाल झड़ने लगे हैं. अगर बाल हद से ज्यादा झड़ रहे हैं तो गंजापन (Baldness) का खतरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कितने बाल झड़ने से आप जल्दी गंजे हो सकते हैं. एक टेस्ट की मदद से इसे जान सकते हैं.

कितना बाल झड़ना चिंता का कारण

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर 50-100 तक झड़ते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है. 150-200 से ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह हेयर लॉस का संकेत हो सकता है. लेकिन अगर गुच्छों में बाल गिर रहे हैं तो यह हेयर फॉल की गंभीर समस्या हो सकती है. अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं और नए बाल नहीं आ रहे, तो यह गंजेपन का कारण बन सकता है.

इस टेस्ट से चेक करें गंजेपन का संकेत

बाल झड़ना कहीं आपको गंजा तो नहीं बना देगा. इसे आप 'Pull Test'से  जान सकते हैं. यह एक सिंपल टेस्ट है जो यह बताता है कि आपके बाल सामान्य रूप से झड़ रहे हैं या आपको हेयर लॉस की समस्या है. पुल टेस्ट करने के लिए अपने सिर के किसी भी हिस्से से 20-30 बालों का एक गुच्छा पकड़ें. इसे हल्के से खींचें, लेकिन ज्यादा जोर न लगाएं. आपके हाथ में जितने बाल आएंगे, उससे समस्या की गंभीरता को पता चल सकता है.

पुल टेस्ट कार रिजल्ट क्या कहता है 

हाथ में  1-3 बाल आते हैं तो बालों का झड़ना नॉर्मल है.

हाथ में 4-6 बाल आते हैं तो हल्का हेयर फॉल है, जिसे कंट्रोल किया जा सकता है.

अगर 6 से ज्यादा बाल आते हैं तो हेयर लॉस की गंभीर समस्या हो सकती है, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें : 

बाल झड़ने के कारण

1. पुरुषों और महिलाओं में DHT हार्मोन बाल झड़ने का बड़ा कारण होता है.

2. प्रोटीन, आयरन, विटामिन D और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों की कमी बालों को कमजोर कर सकती है.

3. ज्यादा स्ट्रेस लेने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है.

4. हाइपोथायरायडिज्म और एनीमिया से भी बाल झड़ सकते हैं.

5. केमिकल वाले शैंपू और हेयर डाई बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

6. अगर परिवार में गंजापन है, तो आपको भी इसका खतरा हो सकता है.

कैसे रोकें बाल झड़ना और गंजापन

सही डाइट लें

नारियल तेल और प्याज का रस लगा सकते हैं.

आंवला और bhringraj तेल का इस्तेमाल करें.

दही और एलोवेरा जेल बालों में लगाने से झड़ना कम हो सकता है.

सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स चुनें, जैसे- सल्फेट-फ्री शैंपू, 

बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
How To Dry Towels Quickly: होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget