एक्सप्लोरर

हरियाली तीज पर खुद का करें मेकओवर, जानिए घर पर कैसे करें फेशियल और हेयर स्पा

Hariyali Teej 2020: कोरोना की वजह पार्लर जाकर फेशियर और हेयर स्पा कराना मुश्किल हो रहा है तो घर पर करें पार्लर से अच्छा फेशियल और हेयर स्पा. नेचुरल प्रोडक्ट से होने वाले इस फेशियल से आपकी त्वचा निखर जाएगी और चमकने लगेगी. जानिए फेशियल और हेयर स्पा करने की आसान टिप्स.

Hariyali Teej 2020: हरियाली तीज एक ऐसा त्योहार है जिसमें 16 श्रृंगार का विशेष महत्व होता है. इस दिन महिलाएं अपने साजन के लिए सजती संवरती हैं. उत्तर भारत में कई जगहों पर इसे करवाचौथ से भी बड़ा व्रत माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं. नए कपड़े पहनती हैं हाथों में मेंहदी लगवाती हैं. अच्छे से तैयार होती हैं. लेकिन इस बार हरियाली तीज हर बार से अलग है. कोरोना महामारी के चलते कोई भी अपने घर से निकलने का रिस्क नहीं लेना चाहता. ऐसे में पार्लर जाकर फेशियल और मसाज कराना या फिर हेयर स्पा कराना मुश्किल है, लेकिन आप परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको घर में ही पार्लर जैसा फेशियल और हेयर स्पा करना बताएंगे. जिससे आपकी त्वचा चमकने लगेगी और बाल भी खूबसूरती से लहराएंगे.

कैसे करें घर पर फेशियल पार्लर में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से फेशियल कराने के बजाए इस हरियाली तीज पर आप घर में बने फेशियल प्रोडक्ट यूज करें. ये पूरी तरह से प्राकृतिक और होम मेड हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है. इस फेशियल से आपकी त्वचा चमकने लगेगी. इसके लिए सबसे पहले आप अपने बालों को टाइट किसी बैंड से बांध लें. जिससे बाल चेहरे पर ना आएं. अब फेशियल  करने के तरीके को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें.
1- सबसे पहले चेहरे की क्लीन करने की जरूरत होती है. क्लींजिंग के लिए आप बादाम या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर मेकअप या गंदगी को साफ कर लें. अब गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें.
2- इसके बाद स्क्रब करें. इसके लिए आप 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध को मिला लें अब इसे पूरे चेहरे पर लगाकर थोड़ा रब करें. बाद में पानी से चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें.
3- अब जेल से चेहरे की मसाज करें. आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई के कैप्सूल और शहद मिलाकर जेल बना सकते हैं इससे चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें. गाल, नाक, फोरहेड और चिन पर अच्छे से मसाज करें.
4- अब गर्म पानी से स्टीम लें. स्टीम लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं आप चाहें तो पानी में गुलाब की पत्तिया, मिंट, या गुलाब जल भी मिला सकते हैं.
5- अब बारी है फेसपैक लगाने की. इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं इसमें आप शहद मिलाकर भी लगा सकती हैं. खीरे या टमाटर का रस भी मिला सकती हैं. इस पैक को सूखने पर पानी से साफ करना है.
6- इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं. इसके लिए आप एप्पल सीड विनेगर में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं.
7- अब आखिरी स्टेप है चेहरे को मॉइश्चराइज करने का. इसके लिए एलोवेरा जेल या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं.
कैसे करें घर पर हेयर स्पा बारिश के मौसम में वैसे ही बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं. ऐसे में बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. हरियाली तीज के मौके पर हम आपको घर में पार्लर जैसे हेयर स्पा करने का आसान तरीका बता रहे हैं. जिससे आपके बालों की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी और आप अपने खूबसूरत बालों में कई भी हेयर स्टाइल बना सकती हैं.
1- नारियल का तेल लेकर उसे गर्म करें और अच्छी तरह से पूरे बालों पर लगा लें.
2- इसके बाद एक टॉवल लेकर उसे गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें. 3- अब इस टॉवल से बालों को अच्छी तरह कवर कर लें और 5 मिनट तक लगाए रखें 4- ऐसा आप 4-5 बार करें. इसके बाद सादा पानी से बालों को धो लें. 5- आप चाहें तो नारियल के तेल में एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं. इससे बाल और ज्यादा मुलायम हो जाएंगे. हरियाली तीज राशिफल: मेष, कन्या और तुला राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें भविष्य
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget