एक्सप्लोरर

Skin Care: बस एक रात में बढ़ेगा स्किन का ग्लो, सोने से पहले करें ये एक काम

Glowing Skin: एक रात में ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत पूरी हो सकती है. बस आप रात को सोने से पहले यहां बताई गई आसान ट्रिक (Night skin care tips) अपना लें. सुबह स्किन की चमक (Skin Shine) साफ नजर आएगी.

Glowing Skin In One Night: स्किन ग्लो करती है तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका कॉम्प्लेक्शन (skin complexion) कैसा है. क्योंकि सुंदरता त्वचा के रंग में नहीं बल्कि त्वचा के ग्लो (Skin glow) और उसकी सेहत से झलकती है. इसलिए ग्लोइंग स्किन को ही सुंदरता की सबसे बड़ी निशानी माना जाता है. आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं लेकिन इसके लिए कोई केमिकल युक्त प्रोडक्ट उपयोग नहीं करना चाहती हैं तो आपकी यह इच्छा बहुत आसानी से पूरी हो सकती है. बस आपको अपने डेली रुटीन में दो बातों का ध्यान रखना है. पहली है यहां बताई गई स्किन केयर ट्रिक और दूसरी है लाइफस्टाइल (Lifestyle) से जुड़ी डेली हेबिट (Daily Habit) ...

एक रात में ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं?

  • सिर्फ एक रात में अपनी स्किन का ग्लो बढ़ाना वास्तव में आसान है. आपको सिर्फ इतना करना है कि सोने से पहले या तो नहा लें या फिर हाथ-पैर और चेहरा अच्छी तरह क्लीन कर लें.
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर से मसाज करें. यह मसाज आपको फेसवॉश करने के 5 मिनट के अंदर ही करनी है. ताकि चेहरे पर पानी रहे. यानी आपका चेहरा पूरी तरह ड्राइ नहीं होना चाहिए. 
  • मॉइश्चराइजर से फेस पर 3 से 4 मिनट की मसाज करें. मसाज करते समय हाथों को सर्कुलर मोशन (हाथों को गोल-गोल घुमाना) में घुमाएं और त्वचा पर हल्का-सा दबाव डालें. ताकि मॉइश्चराइजर आसानी से त्वचा में समा जाए.

ग्लोइंग स्किन ट्रिक

  • चेहरे की मसाज के बाद आपको अपने हाथ, पैर, पेट और पीठ पर मसाज करनी है. लेकिन इसके लिए बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर की जगह आप लाइट ऑइल मसाज करें. जी हां, सोने से पहले ऑइल मसाज. 
  • इसके लिए आप बादाम या नारियल का तेल चुन सकती हैं. इस तेल को बहुत कम मात्रा में त्वचा पर लगाना है और तब तक मसाज करनी है, जब तक त्वचा यह तेल सोख नहीं लेती.
  • यदि आपके पास मसाज करने का पर्याप्त समय है तो हम आपको अपने हाथ और पैर पर सरसों तेल से मसाज करने की सलाह देंगे. क्योंकि स्किन का ग्लो एक ही रात में बढ़ाने में इस तेल का कोई जवाब नहीं! बस इसे कम मात्रा में लगाना होता है और त्वचा के सोखने तक मसाज करनी होती है.

ग्लो बढ़ाने की लाइफस्टाइल ट्रिक

  • आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन यह सही है कि जो लोग सुबह सूर्योदय से पहले जाग जाते हैं और बिस्तर छोड़ देते हैं, उनकी स्किन नैचरली बहुत अधिक ग्लो करती है. यदि आपको एक ही रात में ग्लोइंग स्किन चाहिए तो ऊपर बताई गई विधि के साथ ही सुबह जागने की इस ट्रिक को फॉलो करें. फिर देखें कैसे आपकी स्किन एक ही रात में हेल्दी दिखने लगेगी और कुछ ही दिनों में कांच की तरह शाइन करने लगेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब ने बताए मॉनसून में हेल्दी हेयर पाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें: ये है बरसात के लिए सबसे सही फेस पैक, ग्लो करेगी स्किन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget