एक्सप्लोरर

Watermelon Day 2022: लाल नहीं पीले रंग का तरबूज भी होता है बहुत फायदेमंद, जानिए कैसे

Why We Celebrate Watermelon Day: हर साल 3 अगस्त को तरबूज दिवस मनाया जाता है. वैसे तो तरबूज लाल रंग का होता है लेकिन आज़ हम आपको बताते हैं पीले रंग के तरबूज़ के बारे में.

Watermelon Day: गर्मियों के सीजन में तरबूज खाना बेहद फायदेमंद होता है. यह 90% पानी से बना होता है. स्वाद के साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है. तरबूज की इन्हीं विशेषताओं को बताने के लिए हर साल 3 अगस्त को तरबूज दिवस मनाया जाता है. वैसे तो बाजार में लाल लाल तरबूजों की बेहद मांग होती है. लेकिन क्या कभी आपने पीला तरबूज देखा है. जी हां, इन दिनों पीले तरबूज की डिमांड भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है. यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और लाल तरबूज से महंगा भी होता है. तो चलिए आज तरबूज दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं पीले तरबूज के बारे में.
 
क्यों मनाया जाता है तरबूज दिवस
कहा जाता है कि तरबूज की खेती दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में नील घाटी में शुरू हुई थी. तरबूज दिवस के पीछे की अवधारणा बहुत ही सरल है; यह सब इस स्वादिष्ट फल का जश्न मनाने के बारे में है. तरबूज एक ऐसा फल है जिसका आनंद पूरी दुनिया में लिया जाता है. न केवल इसका स्वाद स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह बहुत सारे पोषण लाभ देता है.
 
कैसे मनाएं ये खास दिन
तरबूज ज्यादातर पानी से बने होते हैं,लेकिन क्या होगा अगर आप उस पानी में से कुछ को जूस या कोल्ड ड्रिंक से बदल दें?  तरबूज में एक छेद काटकर, एक फ़नल डालकर और कुछ अपनी फेवरेट ड्रिंक डालकर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं. सब एक साथ बैठकर तरबूज़ का लुत्फ़ उठा सकते हैं. उसका जूस पी सकते हैं. इसके अलावा तरबूज़ पर इस दिन कई लोग क्रिएटिविटी भी करते हैं. 
 
पीले तरबूज की विशेषताएं
दुनिया में पीले तरबूज की खेती सबसे पहले अफ्रीका में हुई थी. इसे सिट्रुलस लैनाटस के नाम से भी जाना जाता है. भारत में कर्नाटक के अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी इसकी खेती होती है. भारत में अमूमन लाल रंग के तरबूज ही बेचे जाते हैं लेकिन विदेशों में पीले रंग के तरबूज की डिमांड की बहुत होती है.
 
पीले तरबूज में पाए जाने वाले पोषक तत्व 
पीले तरबूज की मिठास लाल तरबूज से ज्यादा होती है और यह पोषक तत्वों में भी लाल तरबूज से ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें मैग्नीशियम, फास्फरोस के जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसकी पैदावार गर्मी के दिनों में ही होती है. ये वेट लॉस में मदद करता है और पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद है.
 
ये भी पढ़ें 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget