एक्सप्लोरर

शाही पनीर की ग्रेवी घर पर कैसे बनाएं? ये है वो ट्रिक, जिसे होटल वाले यूज करते हैं

Cooking Tips: शाही पनीर की ग्रेवी टेस्टी तो बनती है लेकिन होटल की ग्रेवी जैसी नहीं दिखती. बस मिला लीजिए एक सीक्रेट चीज, स्वाद और टेक्सचर दोंनो में होटल की ग्रेवी से होगी बेहतर.

Shahi Paneer Gravy Tips: शाही पनीर का बनना यानी लंच या डिनर का पार्टी में तब्दील हो जाना. इस डिश का नाम ही ऐसा है कि आम से आम खाने को भी दावत वाला फील दे ही देता है. मजा तब किरकिरा होता है जब आपकी बनाई ग्रेवी में वो स्वाद नहीं आता, जो होटल वाली ग्रेवी का होता है. भले ही शाही पनीर टेस्टी बने हो लेकिन वो गाढ़ी, मलाईदार ग्रेवी की कमी की कसक रह ही जाती है. जो शाही पनीर को वाकई में शाही बनाती है.
 
लेकिन इसका भी एक सीक्रेट है. जिसे आजमा कर आप घर में ही ऐसी ग्रेवी बना सकते हैं. जो होटल की ग्रेवी को भी आसानी से टक्कर देगी. खास बात ये है कि आपको इसके लिए आपको अलग से ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी.

क्या है वो सीक्रेट सामग्री?

शाही पनीर बनाने के लिए आप जो जो सामग्री का उपयोग करते हैं वो सब आपको चाहिए ही होंगे. मतलब आपको प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट, टमाटर की प्यूरी, खड़े और पिसे गर्म मसाले, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, पिसा धनिया, नमक, अमचूर पाउडर या चाट मसाले की जरूरत होगी ही. जो सामग्री आपको सबसे अलग एड करनी है वो है काजू और दही. बिलकुल सही सुन रहे हैं आप. सिर्फ काजू और दही को सही समय और सही तरीके से मिलाकर आप घर में बनी आम ग्रेवी को भी शाही टच दे सकते हैं. लेकिन इसे मिलाना कैसे ये तरीका भी जान लीजिए.

शाही मसाला बनाने का सही तरीका

आमतौर पर ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, अदरक, लहसुन को पीस कर पेस्ट तैयार करते हैं. फिर उस पेस्ट को भूना जाता है और फिर टमाटर की प्यूरी मिक्स  जाती है. लेकिन जब ग्रेवी शाही बनानी हो तो इस प्रोसेस में थोड़ा बदलाव कर लेना चाहिए. आप एक पैन में तेल डालें. तेल गर्म होने पर खड़े गर्म मसाले डालें. जिसमें तेज पत्ता, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लौंग, काली मिर्च, दाल चीनी, साहा जीरा जरूर शामिल होना चाहिए.
 
ये मसाले तड़क जाएं तब प्याज, अदरक और लहसुन डालें. ये ध्यान रखें कि सभी चीजें आपको पेस्ट के रूप में या बारीक काट कर नहीं डालनी है. बल्कि थोड़े बड़े टुकड़े ही डालें. इसमें टमाटर के पीस डालें. ये सभी मसाले हल्के भुन जाएं तब खड़े काजू डाल कर ढंक दें. जब काजू थोड़े नर्म हों. तब मसाला ठंडा कर दही मिक्स कर इसे पीस लें. अब आपको गर्म पैन में बटर डालना है और ये पिसा मसाला डालकर  भुनना है. इसके बाद सूखे मसाले मिलाने पर होटल जैसी ग्रेवी तैयार होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
Home made ghewar: घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget