एक्सप्लोरर

Summer Drinks: गर्मियों में सेब से बनाएं ये 3 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, जानें रेसिपी

Summer Drink Recipe: गर्मियों में सेब से 3 लाजवाब रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बना सकते हैं. ये गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखेंगी. जानिए बनाने का तरीका

Refreshing Apple Drinks: गर्मियों में रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाना चाहते हैं तो सेब से बनी 3 ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं. सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा होती है. ये आपकी हार्ट हेल्थ से लेकर डाइजेशन के लिए भी अच्छा है. सेब को आप काटकर भी खा सकते हैं और इससे तैयार समर ड्रिंक भी आपको फायदा पहुंचाएगी. जानिए रेसिपी-

ग्रीन एप्पल पन्ना

सामग्री

4 सेब
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
एक नींबू का रस
पुदीना के पत्ते
4 कप पानी 
थोड़ी सी बर्फ
2 बड़े चम्मच गुड़ 
1/2 छोटा चम्मच नमक 
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच काला सेंधा नमक
2 चम्मच जीरा भुना हुआ पाउडर
1/2 छोटा चम्मच पुदीने की सूखी पत्तियों का पाउडर

बनाने का तरीका-

सबसे पहले एक सेब को अच्छी तरह धोकर काट लें. ध्यान रहे कि इसे छीलें नहीं.

कटे हुए हरे सेब को 2 कप पानी के साथ एक मिनट के लिए उच्च दबाव पर प्रेशर कुक करें.

सेब को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, नींबू का रस, गुड़ या चीनी और हरे पुदीने की पत्तियां मिलाएं.

एक ब्लेंडर में सब कुछ एक साथ ब्लेंड करें. इसके बाद मिश्रण को छान लें.

इसमें काला सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक और पुदीना पाउडर मिलाएं.

इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी और बर्फ डालें. इससे कंसिस्टेंसी ठीक हो जाएगी.

इसे पुदीने के पत्तियों और नींबू के स्लाइस से गार्निश करें.

एप्पल आइस्ड टी 

सामग्री

3/4 कप ब्लैक टी 
1/4 कप सेब का रस
क्रश की हुई बर्फ
सेब के टुकड़े
नींबू की स्लाइसेस
पुदीने की पत्तियां

बनाने का तरीका

सबसे पहले ब्लैक टी तैयार करें और इसे छानकर ठंडा कर लें.

एक कप में ब्लैक टी डालें और इसमें सेब का रस, क्रश की हुई बर्फ और सेब के स्लाइसेस मिलाएं.

इसे नींबू के स्लाइसेस और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें.

एप्पल लेमन मिंट फ्रूट कूलर

सामग्री

600 एमएल सेब का रस
45 एमएल नींबू का रस
पुदीने की पत्तियां
क्रश की हुई बर्फ
नींबू के टुकड़े
पुदीने के पत्ते

बनाने का तरीका-

एक ब्लेंडर में सेब का रस, नींबू का रस और पुदीने के पत्तियां डालकर हल्का ब्लेंड करें.

इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें.

इसे एक ग्लास में डालें और क्रश की हुई बर्फ के साथ सर्व करें.

अब मिश्रण के जार को हल्का हिलाएं और फिर इसे गिलास में डालें.

चाहें तो नींबू के स्लाइस और ताजी पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें.

यह भी पढ़ें: 

हार्ट अटैक से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

सरसों सीड्स हैं बहुत लाभकारी, कई बीमारियों से बचाव की आसान दवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget