एक्सप्लोरर

Food Recipe: चावल के आटे से बनाएं ये 3 खास डिशेज, खाते ही उंगलियां चाटने लग जायेंगे घर के लोग

Food Recipe: आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट डिशेज बना सकते हैं. इसे खाने के बाद लोग अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. ये डिशेज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है.

हर किसी को नए-नए एक्सपेरिमेंट कर खाना बनाने की इच्छा होती है. लोग रोजाना एक ही जैसा नाश्ता कर बोर हो जाते हैं, इसके लिए वह इधर-उधर से कई तरह की रेसिपी सर्च करते हैं. लेकिन अब आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट डिशेज बना सकते हैं. इसे खाने के बाद लोग अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

चावल के आटे से बनी ये डिशेज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है. आप इसे नाश्ते, स्नैक्स या फिर हल्के भोजन के रूप में शामिल कर सकते हैं. चावल के आटे से डिशेज बनाना बहुत आसान होती है. आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीज हम चावल के आटे से बना सकते हैं. 

चावल के आटे का चीला

हल्का-फुल्का नाश्ता करने के लिए आप चावल के आटे की मदद से चीला बना सकते हैं. यह नाश्ते को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाएगा. चावल के आटे से चीला बनाना बहुत आसान होता है. इसे बनाने के लिए आपको चावल के आटे में नमक, हरी मिर्च, प्याज, धनिया समेत कई सब्जियां आप अपनी पसंद के हिसाब से मिला सकते हैं, फिर इसमें पानी डालकर इसका घोल तैयार कर ले. इस घोल को तवे पर डाल कर गोल आकार दे दें, फिर तेल की मदद से इसे दोनों तरफ से सेक लें. चिला तैयार होने के बाद आप इसे चटनी या दही के साथ खा सकते हैं. 

चावल के आटे से इडली

इसके अलावा आप चावल के आटे से इडली तैयार कर सकते हैं, इडली एक दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन है. जिसे भारत में लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं. इडली बनाने का तरीका बेहद आसान होता है और यह कम समय में बनकर तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए आपको चावल के आटे में उड़द की दाल और नमक को मिलाना होगा, फिर उसमें पानी डालकर अच्छी तरह घोल तैयार कर ले. इस घोल को इडली मेकर पर डालें और थोड़ी देर तक कम आंच पर होने दे. जब यह फूल जाए, तो इसे निकाल कर आप सांभर या चटनी के साथ खा सकते हैं.

चावल के आटे से पकोड़े

आप चावल के आटे से पकोड़े भी बना सकते हैं, इसे अधिकतर लोग शाम में स्नैक्स के रूप में खाते हैं. लेकिन आप इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं, इसे बनाने का तरीका बेहद आसान होता है. चावल के पकोड़े एक स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स है. इसे बनाने के लिए आपको चावल के आटे में नमक, हरी मिर्च, प्याज, धनिया और अपने पसंद की कोई भी सब्जी मिला लें, फिर पानी की मदद से अच्छे से घोल तैयार कर ले. इस घोल के छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर तेल में डीप फ्राई करें. जब यह कुरकुरे हो जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल ले, फिर आप चावल के पकोड़े को चटनी या दही के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  Food Recipe: क्या आप भी रात की बची रोटी को फेंक देते हैं? तो इस तरीके से करें बासी रोटी का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget