एक्सप्लोरर

Rajasthani Recipe: जब सब्जी खत्म हो जाए तो आपके काम आएगी मूंग दाल की ये बड़ी, जानें इसे बनाने का तरीका

Moong Dal Mangodi: बिना खराब हुए मूंग दाल की बड़ी को आप लंबे समय तक स्टोर कर के भी रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है मूंग दाल की बड़ी (Moong Dal Badi).

Moong Dal Mangodi: राजस्थान की फेमस मूग दाल की मंगोड़ी(Moong Dal Mangodi) का स्वाद शायद आपने चखा हो. इसे उत्तरी भारत में बड़ी के नाम से भी जाना जाता है, जिसे पालक, बैंगन, लौकी की सब्जी के साथ मिलाकर भी बनाया जाता है. मूंग दाल की यह बड़ी स्वाद में तो अच्छी है ही साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे बनाना भी काफी आसान है. साथ ही जब आपके घर में सब्जी खत्म हो जाए या एक ही सब्जी खाते खाते आप बोर हो जाए तो टेस्ट बदलने के लिए आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं. यह सब्जी रोटी और चावल दोनों के ही साथ खाई जाती है. इतना ही नहीं बिना खराब हुए इसे आप लंबे समय तक स्टोर कर के भी रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है मूंग दाल की बड़ी(Moong Dal Badi).

मूंग दाल बड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 कप छिली हुई पीली मूंग दाल
आधा चम्मच हींग
2 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
तेल

मूंग दाल बड़ी बनाने का तरीका
सबसे पहले दाल को अच्छे से साफ कर के धोलें. फिर इसे 8 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें. अब इसके पानी को निकाल दें और छान कर इसे रख दें. अब दाल को मिक्सी में बिना पानी के पीस लें. 

अब इसमें हींग, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला लें. अब एक थाली में तेल लगाएं. अब हाथ की मदद से छोटी टोटी बड़ी बनाते हुए इसे थाली पर डालें. अब थाली को धूप में सूखने के लिए रख दें. अगर तेज धूप है तो आपकी बनाई बड़ी जल्दी तैयार हो जाएगी वरना 2 दिन लग सकते हैं. ये तैयार हुए हैं कि नहीं इसे चेक करने के लिए तोड़ कर बीच में देखें कि इनमें नमी तो नहीं है. अगर नहीं है तो आपकी मूंग दाल की बड़ी तैयार है. अब इसे आप एयर टाइट कंटेनर में बंद कर के रख दें और जब भी सब्जी बनाना हो इसका इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- Cooking Hacks: राजमा खाने वाले हो जाएं सावधान, आपकी ये लापरवाही पहुंचा सकती है सेहत को बहुत बड़ा नुकसान

Indian Street Food: घर बैठे रेस्तंरा जैसा तैयार करें समोसा पिज्जा चाट, जानें इसकी ईजी रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget