एक्सप्लोरर

Popular Indian Food: विदेशी लोग भी चाव से खाते हैं भारत के ये 8 सबसे फेमस 'पकवान', देखे लिस्ट

आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशी लोग भी भारत के लज़ीज़ पकवानों के बहुत बड़े फैन हैं और जितने चाव से हम भोजन नहीं करते उससे ज्यादा शौक से वह इन्हें खाना पसंद करते हैं.

Popular Indian Food in World: कहा जाता है कि किसी के दिल तक पहुंचने का रास्ता पेट से होकर जाता है. और बात अगर भारतीय पकवानों की हो तो यह रास्ता बहुत आराम से तय हो जाता है. क्योंकि मसालों का स्वाद और तरह-तरह के इंग्रेडिएंट्स का तड़का भारतीय व्यंजनों की शान को और ज्यादा बढ़ा देता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशी लोग भी भारत के लज़ीज़ पकवानों के बहुत बड़े फैन हैं और जितने चाव से हम भोजन नहीं करते उससे ज्यादा शौक से वह इन्हें खाना पसंद करते हैं. ऐसे कई भारतीय व्यंजन हैं, जो न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में बहुत मन से खाए जाते हैं. यहां हम उन्हीं कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं.      

1. मसाला डोसा

मसाला डोसा के बारे में तो सब ही जानते हैं. भारत में हर कोई इसे मन से खाता है. यह डिश चावल और दाल के मिक्षण से तैयार की जाती है और भारत के दक्षिणी भाग में काफी पॉपुलर है. डोसा को सब्जियों से भरकर नाश्ते के रूप में खाया जाता है. यह बहुत ही हल्का व्यंजन है, इसलिए भोजन की श्रेणी में भी इसे शामिल किया जाता है. भारत के स्ट्रीट फूड के रूप में डोसा बेहद लोकप्रिय है. हालांकि ये डिश सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चाव से खाई जाती है.   

2. दाल मखनी

दाल मखनी एक और लोकप्रिय पंजाबी डिश है, जिसकी लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. हमारी राय में यह बटर चिकन का एक बढ़िया शाकाहारी ऑप्शन है. टमाटर प्यूरी और मक्खन के साथ धीरे-धीरे पकी हुई दाल को गरमागरम परोसा जाता है. इसे रोटी या नान के साथ खाया जाता है. विदेशी लोग इस डिश को बेहद पसंद करते हैं.

3. पापड़ी चाट

पापड़ी चाट एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय स्ट्रीट फूड है. ये चाट आमतौर पर भारत के सड़क के किनारे भी दुकानों पर बनती दिख जाती है. हर भारतीय में इसे खाने को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है. इसे नाश्ते में भी आराम से खाया जा सकता है. यह नमकीन स्ट्रीट फूड विदेशियों को भी काफी भाता है. 

4. पालक पनीर

भारतीय पकवान आमतौर पर काफी टेस्टी और दिल खुश कर देने वाले होते हैं. हालांकि मेनू में एक वेजी फूड के रूप में पालक पनीर का अपना अलग ही मजा है. यह काफी स्वादिष्ट होता है. पनीर एक विशेष रूप से भारतीय व्यंजन है, जिसे कई तरह से तैयार किया जा सकता है. जबकि पालक पनीर अपने अलग स्वाद की वजह काफी फेमस है. ताजा हरा पालक और दूधिया पनीर क्यूब्स का मिक्षण पकने के बाद बहुत लज़ीज़ लगता है. इसे रोटी या फिर चावल या फिर ऐसे भी खाया जा सकता है. इस डिश टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. हल्के मसालों के कारण पालक पनीर दुनिया में सबसे लोकप्रिय भारतीय व्यंजनों में से एक है.

5. बिरयानी

अगर आप कुछ सूखा खाने की तलाश कर रहे हैं, तो बिरयानी एक अच्छा ऑप्शन है. यह डिश चावल से तैयार होती है. मसालों की वजह से बिरयानी काफी तीखी और चटपटी होती है. यह मुख्य रूप से चावल, दाल, और मांस या सब्जियों को डालकर बनाई जाती है. इसे विदेशी लोग भी बेहद पसंद करते हैं.

6. राजमा चावल 

राजमा चावल प्रसिद्ध भारतीय कॉम्बिनेशन फूड हैं. भारतीय व्यंजनों में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. राजमा एक स्वदेशी भारतीय फली है. सूखे बीन्स और मसालों के मिक्षण से तैयार होने वाला यह व्यंजन चावल के साथ खाया जाता है. भारतीय खाने की इच्छा को पूरा करने के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन होता है. विदेशी लोग भी इसे काफी चाव से खाते हैं.

7. मसाला चाय

मसाला चाय ज्यादा ताजगी देने वाले गुणों की वजह से दुनिया भर के चाय प्रेमियों द्वारा पसंद की जाती है. मसाला चाय अदरक, इलायची, काली मिर्च, लौंग या सौंफ के मिश्रण से बनती है और स्वाद से भरपूर होती है. इसे सर्दियों में पिया जाए तो ठंड से राहत मिलती है. आपको जानकार हैरानी होगी कि विदेशी लोग भी मसाला चाय को काफी पसंद करते हैं.

8. बर्फी

भारत में मसालेदार खाना खाने के बाद मीठा खाने का काफी प्रचलन है. कहा जाता है कि खाने के बाद कुछ मीठा खाने से ही डिनर कंपलीट होता है. बर्फी, जिसे दूध और चीनी से तैयार किया जाता है, ये मिठाई विदेशियों को भी काफी पसंद आती है.  

ये भी पढ़ें: Tourist Places In Jammu Kashmir: किसी 'जन्नत' से कम नहीं जम्मू-कश्मीर के ये 6 'टूरिस्ट' डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moringa Mutton Curry: घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget