हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइलफूडPitru Paksh: पितृपक्ष में नहीं खाना लहसुन-प्याज, तो इस तरह बनाएं आलू-टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी
Pitru Paksh: पितृपक्ष में नहीं खाना लहसुन-प्याज, तो इस तरह बनाएं आलू-टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी
Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में लहसुन, प्याज अवॉयड किया जाता है. अब बिना इसके सब्जी स्वादिष्ट कैसे बने. बिना लहसुन, प्याज भी आलू-टमाटर की टेस्टी सब्जी बन सकती है.
Written By : ABP Live | Updated at : 11 Sep 2022 11:51 AM (IST)
आलू टमाटर की सब्ज़ी
Sabji Recipe: पितृपक्ष (Pitru Paksha 2022) में लहसुन-प्याज खाने में इस्तेमाल नहीं किया जाता है. ज्यादातर घरों में बनने वाले खाने में इन दोनों चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. आप चाहें तो बिना प्याज-लहसुन के भी टेस्टी और जायकेदार सब्जी बना सकते हैं. बिना लहसुन-प्याज आप आलू-टमाटर (Aloo Tamatar Ki Sabji Recipe) की स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं आसान रेसिपी, जिसकी मदद से आप लहसुन-प्याज के बिना की खाने का स्वाद लाजवाब बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बिना-लहसुन प्याज टेस्टी सब्जी बनाने की विधि..
बिना लहसुन-प्याज आलू-टमाटर की सब्जी बनाने की सामग्री
आलू- 4-5 (उबले हुए)
टमाटर- 3-4
हरी मिर्च- 3-4
अदरक- 1/2 टी स्पून (कटा हुआ)
सूखी लाल मिर्च- 2-3
लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
हल्दी- 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
हींग- 1 चुटकी
तेल- 1 टेबल स्पून
नमक- स्वाद के अनुसार
ऐसे बनाएं बिना लहसुन-प्याज आलू-टमाटर की सब्जी
सबसे पहले आलू उबाल लें और जब यह उबल जाए तो इसके छिलके को निकालकर एक-एक इंच के टुकड़े में काट लें और एक बर्तन में रख दें.
अब टमाटर को बीच से दो टुकड़ों में काट लें और उसके बीज निकालकर उसे धो लें.
मिक्सर में कटे टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह पीस लें.
अब एक कढ़ाई लें, उसमें तेल डालें और मध्यम आंच पर गर्म करें.
जब कढ़ाई का तेल गर्म हो जाए तो उसमें सूखी लाल मिर्च और जीरा डालकर तड़का लगा लें.
अब इस तेल में हल्दी, धनिया पाउडर और हल्दी डाल लें और उसे अच्छी तरह से मिला लें.
इस मसाले को थोड़ी देर भून लें और फिर इसमें टमाटर का पेस्ट, नमक डालकर ग्रेवी को अच्छी तरह भून लें.
इस ग्रेवी के तीन से चार मिनट तक भूनने के बाद जब तेल ऊपर आ जाए तो उसमें कटे आलू डाल दें और मसालों में अच्छी तरह मिक्स कर दें.
अगर सब्जी रसेदार बनानी है तो उस हिसाब से पानी और नमक डालकर उसे ढक दें और करीब 10 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं, बीच-बीच में चलाते भी रहें.
अब आपकी लहसुन-प्याज के बिना आलू-टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार हो गई है. इसे सर्व करें और आप भी जरूर खाएं.