एक्सप्लोरर

होली पर मेहमानों के लिए बनाएं स्पेशल पनीर तंदूरी गुजिया...यहां देखें रेसिपी

Paneer Gujiya Recipe:इस बार क्यों न होली पर गुजिया की नई रेसिपी ट्राई की जाए, इस बार होली पर पनीर की नमकीन गुजिया बनाइए.. वो भी तंदूरी स्टाइल में..जानिए इसकी रेसिपी

Namkeen Paneer Gujiya Recipe:बात होली की हो और गुजिया का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता. लोग सालों साल गुजिया खाने के इंतजार में रहते हैं.ये एक ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे लोग खूब चाव से खाते हैं, वैसे तो लोगों को खोए और मैदे से बनी गुजिया खूब पसंद आती है, लेकिन इस बार क्यों न होली पे गुजिया की नई रेसिपी ट्राई की जाए, इस बार होली पर पनीर की नमकीन गुजिया बनाइए.. वो भी तंदूरी स्टाइल में, यकीनन ये आइटम मेहमानों को खूब पसंद आएगी. इसे बनाना बहुत आसान है.. जानते हैं इसे बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए.

सामग्री

  • एक कप मैदा
  • एक चम्मच अजवाइन
  • चार से पांच चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा कटोरी चीज
  • गुजिया की स्टफिंग के लिए एक कप पनीर
  • एक कप प्याज
  • 1चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • एक चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 हरी मिर्च.
  • अपने इस्तेमाल के हिसाब से सब्जी 

गुजिया बनाने की विधि

  • गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसका आटा तैयार करना होगा.
  • इसके लिए एक कटोरे में मैदे को छान लीजिए, अब नमक, अजवाइन, तेल डालकर मैदे को हलके हाथों से मिलाएं
  • फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और मुलायम आटा गूंथ लें, अब आटा को सेटल होने के लिए रख दें.
  • स्टाफिंग तैयार करने के लिए पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े करके रख दें या फिर आप पनीर के कद्दूकस कर लें
  • अब आप प्याज को बारीक काट लें और इसमें कोई सब्जी मिलाना चाहते हैं तो उसे भी बारीक काट लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, पहले प्याज को फ्राई करें और फिर पनीर को डाल दें.
  • जब पनीर हल्का ब्राउन हो जाए तो लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिला ले.
  • आप चाहे तो बढ़िया स्वाद के लिए इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट भी डाल सकते हैं.
  • जब मसाले की अच्छी खुशबू आने लगे तो चीज डालकर अच्छी तरह से पका लें, आपकी स्टाफिंग तैयार है.
  • गुजिया बनाने के लिए आटे की लोई बना लें और छोटा गोल गोल आकार में बेल लें.
  • इसके बाद आटे के ऊपर तैयार स्टाफिंग डालें और साइड से बंद कर दें, सभी लोई को एक-एक करके इसी तरह से बना लें
  • अब तंदूर गर्म करें और सीख में गुजिया को लगाएं फिर ब्रश की मदद से ऊपर तेल डालकर कुछ देर के लिए सेक लें.
  • जब गुजिया दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए तो आप एक प्लेट में निकाल लें.
  • तैयार है आपकी तंदूरी पनीर गुजिया.
  • अगर आपके पास तंदूर नहीं है तो आप इसे तेल में डीप फ्राई भी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: इस बीमारी के बारे में जानिए, जिसमें बिना पिये ही व्यक्ति नशे में हो जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duck Egg And Chicken Egg: कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
Dal Cooking Tips: अगर देर से गलती है दाल तो इस तरीके से पकाएं, मिनटों में तैयार करने का आसान तरीका
अगर देर से गलती है दाल तो इस तरीके से पकाएं, मिनटों में तैयार करने का आसान तरीका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget