एक्सप्लोरर

Onion Tea Benefits: 'प्याज की चाय' से दूर होंगी शरीर की ये गंभीर बीमारियां, मिलेंगे कई फायदे, जानें रेसिपी

Pyaj Ki Chai: प्याज की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है. ये चाय दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है. हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार साबित हो सकती है.

Onion Tea Health Benefits: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से इन दिनों बड़ी संख्या में लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं. भारत में बनने वाले हर पकवान की बात ही कुछ और होती है. टेस्ट इतना लाजवाब होता है कि कई लोग खाने के चक्कर में अपनी हेल्थ को दरकिनार कर देते हैं. ऑयली फूड खाना और एक्सरसाइज पर बिल्कुल ध्यान न देना, ये कुछ ऐसे फाक्टर्स हैं, जो शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या पैदा करते हैं. इस परेशानी को खुद से दूर करने के लिए आप 'अनियन टी' यानी 'प्याज की चाय' की मदद ले सकते हैं.  

सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन हां प्याज की भी चाय होती है. प्याज की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है. ये चाय दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसके अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार साबित हो सकती है. प्याज में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन या कहें बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं.

प्याज की चाय के फायदे

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

खराब कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए प्याज की चाय काफी फायदेमंद है. क्योंकि ये चाय शरीर में खराब लिपिड को इकट्ठा होने से रोकती है. इसको पीने से शरीर में गर्माहट पैदा होती है, जो ब्लड वैसल्स को साफ करने में सहायता करती है. 'अनियन टी' गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देती है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी परेशानियां नहीं होतीं.

ब्लड वैसल्स को रखती है हेल्दी

प्याज में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और ब्लड वैसल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. प्याज की चाय ब्लड वैसल्स (रक्त वाहिकाओं) की वॉल को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाती है. हाई कोलेस्ट्रॉल और खराब ब्लड सर्कुलेशन की परेशानी को कम करने में प्याज की चाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. 

दिल के लिए फायदेमंद

'अनियन टी' में एंटीऑक्सिडेंट और कंपाउंड होते हैं, जो सूजन से लड़ने का काम करते हैं और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते हैं. प्याज की चाय कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी हेल्प करती है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और खून के थक्कों को बनने से रोकने का काम करते हैं.

प्याज की चाय बनाने का विधि

प्याज की चाय बनाना कोई मुश्किल का काम नहीं है. आप सबसे पहले एक प्याज को काट लें और फिर 2 कप पानी में तब तक उबाल लें, जब तक कि पानी जलकर आधा न हो जाए. इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा शहद मिलाएं और नींबू डालें. आप चाहें तो थोड़ा सा नमक भी डाल सकते हैं. अब आपकी 'अनियन टी' तैयार है.  

ये भी पढ़ें: Bhindi Benefits: सेहत के लिए फायदेमंद होती है भिंडी, मगर इन लोगों को नहीं खाना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget