एक्सप्लोरर

Biryani ATM: इस शहर में ATM मशीन से पैसे निकलने के बजाए निकलती है गर्मा-गर्म बिरयानी...आप भी देखिए ये अनोखा कारनामा

Biryani ATM: चेन्नई में भारत की पहली बिरयानी वेंडिंग मशीन लगाई गई है जहां कस्टमर कुछ मिनटों में ताजी और गरमा गरम बिरियानी ऑर्डर कर सकेंगे.चेन्नई के एक स्टार्टअप बाई वीतू कल्याणम ने यह इनोवेशन किया है

Biryani ATM: अब तक आपने एटीएम मशीन से पैसे निकाले होंगे, लेकिन अब आप एटीएम मशीन से लजीज बिरयानी भी निकाल सकते हैं. चौंकिए नहीं ये कोई मजाक नहीं बल्कि सच है. भारत में बिरयानी की पहली वेंडिंग मशीन आ गई है. चेन्नई के कोलत्तूर में इस तरह की पहल की गई है. यहां पर एक स्टार्टअप ने ऐसा अनोखा एटीएम लगाया है जिससे पैसे नहीं गरमा-गरम बिरयानी निकलती है.ये टेकआउट आउटलेट बाई बीतू कल्याणम ने स्थापित किया है.फूडलवर अब आधुनिक तकनीक से गरमा-गर्म बिरयानी का लुत्फ उठा सकते हैं.

कैसे काम करता है ये वेंडिंग मशीन

बता दें कि इस नए आउटलेट में अभी 4 बिरयानी वेंडिंग मशीन लगाए गए हैं. बिरयानी लेने के लिए आपको 32 इंच की स्क्रीन दिखाई देगी. इसमें पूरा मेन्यूस सेट है. आप यहां से अपने पसंद की बिरयानी चुन सकेंगे और उसके बाद क्यूआर कोड स्कैन करके या कार्ड के जरिए भी भुगतान कर सकेंगे. यहां आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालना होता है. इसके बाद आपका ऑर्डर प्रोसेस होना शुरू हो जाता है.स्क्रीन पर काउंटडाउन शुरु हो जाता है और कुछ ही देर के बाद आपकी बिरयानी आपके सामने हाजिर हो जाएगी, जिसे आपको खुद ही रिसीव करना होगा.वहीं ये बिरयानी एटीएम इतना ज्यादा लोगों को लुभा रहा है कि अब ये इसके 12 आउटलेट जल्द ही शहर के दूसरे जगहों पर खोलने की योजना बनाई जा रही है.

इंस्टाग्राम पर food Vettai अकाउंट से इस एटीएम मशीन की वीडियो शेयर की गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये बिरयानी एटीएम काम करता है.ये ठीक उसी तरह है जैसे आप घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं. लोगों को ये आईडिया इतना पसंद आ रहा है कि लोग यहां पर जाकर इसका एक्सपीरियंस ले रहे हैं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FOOD VETTAI (@food_vettai)

स्पेशल तरीके से तैयार की जाती है बिरयानी

आपको बता दें कि चेन्नई में खुले इस रेस्टोरेंट में ऑथेंटिक प्रीमियम वेडिंग स्टाइल की बिरयानी परोसी जाती है. इसके अलावा कंपनी यह भी दावा करती है कि खाना गैस पर नहीं बल्कि कोयले और लकड़ी पर बनाई जाती है, जिस वजह से इसकी खुशबू काफी अलग होती है. आपको ये भी बता दें कि ये रेस्टोरेंट साल 2020 से स्पेशल बिरयानी परोस रही है. इनमें फ्रेश मीट, सब्जियां और क्लासिक बासमती चावल का इस्तेमाल किया जाता है, इसके अलावा मैन्यू में मटन पाया, इडियप्पम जैसे कई शानदार व्यंजन शामिल है.

यह भी पढ़ें- Juice Benefits: हीमोग्लोबिन, एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं ये 5 जूस, डाइट में शामिल कर लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget