एक्सप्लोरर

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई परेशानियां

चाय पीते वक्त हम अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि इसके साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें हम पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं.

चाय पीना किसे पसंद नहीं होता है. ज्यादातर लोगों का मॉर्निंग ड्रिंक अक्सर चाय ही होता है. कुछ लोग इसे बिस्किट के साथ तो कुछ लोग किसी स्नैक के साथ पीना पसंद करते हैं. लंबी थकान को दूर करना हो या मूड को अच्छा करना हो, चाय लोगों की इन परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होता है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ हर फूड आइटम को नहीं खाया जाना चाहिए?

चाय पीते वक्त हम अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि इसके साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें हम पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं. अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए यह जरूरी है कि आप चाय के साथ कभी-भी इन फूड आइटम्स को न खाएं, जिनका जिक्र हम नीचे करने जा रहे हैं.  

आयरन से भरपूर चीजे

चाय पीते वक्त हरी पत्तेदार सब्जियों, मसूर, अनाज जैसे आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से खासतौर से बचना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक, चाय टैनिन और ऑक्सलेट से भरपूर होता है, जो इन खाद्य पदार्थों से मिलने वाले आयरन को शरीर में अब्जॉर्ब होने से रोकता है.

नींबू   

साइट्रस नींबू विटामिन C से भरपूर होता है. ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. हालांकि दूध की चाय के साथ इसका सेवन करना अच्छा साबित नहीं होता. भले ही नींबू की चाय वजन घटाने के लिए एक पॉपुलर ड्रिंक हो. लेकिन चाय की पत्तियों को नींबू के साथ मिलाने से आपको हाई एसिडिटी, डकार और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कभी-भी  सुबह-सुबह नींबू की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप पहले से ही एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो नींबू की चाय से बचना ही आपके लिए बेहतर है.

बेसन 

चाय और पकोड़े का कॉम्बिनेशन किसे पसंद नहीं होता. जब कभी बारिश का मौसम होता है तो लोगों के मन में सबसे पहले चाय और पकोड़े खाने की इच्छा पैदा होती है. मगर क्या आप जानते हैं कि कुरकुरे या टेस्टी पकोड़े सबसे नुकसानदायक फूड आइटम्स में से एक हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बेसन पोषक तत्वों को ब्लड में अब्जॉर्ब होने से रोकता है. इसकी वजह से पेट में दर्द और कब्ज की समस्या पैदा होती है.

ठंडे फूड प्रोडक्ट

आइसक्रीम जैसे ठंडे फूड प्रोडक्ट को कभी भी चाय के साथ नहीं खाया जाना चाहिए. डॉक्टरों का कहना है कि ये कॉम्बिनेशन डाइजेशन प्रोसेस में मुश्किलें पैदा करने और बाधा डालने का काम करते हैं. अलग-अलग टेंपरेचर वाले फूड आइटम्स को खाने या पीने से डाइजेशन प्रोसेस कमजोर हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्म चाय पीने के लगभग 30 से 45 मिनट तक कुछ भी ठंडा नहीं खाना चाहिए.

हल्दी

हल्दी सबसे अच्छा और एक गुणकारी मसाला है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. ये आपको हेल्दी और फिट रखने में काफी मदद करता है. हालांकि इसको किसी भी तरह से चाय के साथ मिलाना नुकसानदेह साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हल्दी को चाय के साथ मिलाने से इनडाइजेशन हो सकता है और हार्टबर्न की परेशानी पैदा हो जाती है.

मेवे

नट्स एक सुपरफूड्स हैं. ये हमें ताकत के साथ-साथ पोषण देने का भी काम करते हैं. लेकिन इन्हें चाय के साथ खाना बिल्कुल अच्छा नहीं रहता. मेवे आयरन से भरपूर होते हैं, जो दूध और चाय दोनों के साथ असंयोज्य होते हैं.

ये भी पढ़ें: एक पल में खुशी तो दूसरे ही पल में आता है गुस्सा? ये मूड स्विंग नहीं, इस डिसऑर्डर के लक्षण, जानिए कितना खतरनाक?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले
Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं
बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget