एक्सप्लोरर

ईद पर मेहमानों को पारंपरिक सेवई शीर खुरमा का स्वाद चखाएं, जान लीजिए ये कैसे बनती है?

ईद के मौके पर खास तौर पर लोग शीर खुरमा जरूर बनाते हैं. तो आप भी इस बार घर आए मेहमानों को पारंपरिक सेवई का स्वाद चखाएं. यकीन मानिए इससे आपके ईद की खुशी दोगुनी हो जाएगी.

Sheer Khurma Recipe: रमजान का पाक महीना खत्म होने में अब बस 2 से 3 दिन का वक्त बचा है. ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी है. चांद रात से पकवान बनाने की भी तैयारियां शुरू हो जाती है. ईद के मौके पर मीठे में  सेवई ना बने तो फिर ईद का त्यौहार फीका सा लगता है. ईद के मौके पर खास तौर पर लोग शीर खुरमा जरूर बनाते हैं. तो आप भी इस बार घर आए मेहमानों को पारंपरिक सेवई का स्वाद चखाएं. यकीन मानिए इससे आपके ईद की खुशी दोगुनी हो जाएगी. इससे पहले कि हम आपको शीर खुरमा बनाने की रेसिपी बताएं. हम आपको शीर खुरमा का मतलब भी बता रहे हैं. फारसी भाषा में शीर का मतलब दूध और खुरमा का अर्थ होता है खजूर यानी दूध खजूर और सेवई को मिलाकर आप शीर खुरमा बना सकते हैं. इसमें खूब सारा मेवा भी पड़ता है, जो इसको शाही और लजीज बनाता है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी

शीर खुरमा बनाने की सामग्री

  • दूध आधा लीटर फुल क्रीम
  • 50 ग्राम सेवई छोटे टुकड़ों में टूटे हुए
  • नारियल 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • चीनी आधा कप
  • इलायची दो पीस
  • खजूर 2  से 3
  • किशमिश 10 से 12
  • बादाम काजू पिस्ता टुकड़ों में कटे हुए 10 से 12
  • आधा चम्मच खस

शीर खुरमा बनाने की विधि

  • शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर चढ़ा कर गर्म कर लें.
  • जब पैन गरम हो जाए तो इसमें घी डाल दें.
  • जब घी गरम हो जाए तो इसमें बादाम, किशमिश पिस्ता काजू और नारियल डाल कर भून लें.
  • अब एक दूसरे पैन में घी डालें और सेवई को डालकर भूनें.
  • इसके बाद एक बड़े पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
  • दूध तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा और आधा ना हो जाए.
  • इसके बाद अब इसमें चीनी डालें और फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं.
  • अब इसमें रोस्टेड सेवई और ड्राई फ्रूट के साथ खजूर और केसर मिलाएं.
  • अब धीमी आंच करके इसे अच्छे से पकने दें,
  • अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें.
  • तैयार है आपका शीर खुरमा, अब इसे ठंडा करके सर्व करें.

ये भी पढ़ें: स्ट्रेस और टेंपरेचर के बढ़ने पर आखिर क्यों शरीर से निकलने लगता है पसीना? जानें ज्यादा पसीना आने के नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget