एक्सप्लोरर

Navratri 2024: व्रत के लिए तैयार करें लौकी की बर्फी, बड़ों से लेकर बच्चों को भी आएगा पसंद

नवरात्रों के लिए आप कुछ स्पेशल मिठाई की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे आप व्रत में भी आराम से खा सकते हैं. यहां से सीखें इसकी रेसिपी.

मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए हम एक टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप व्रत के दिनों में भी आराम से खा सकते हैं. यह है लौकी की बर्फी. जी हां, आपने शायद ही सोचा होगा कि बोरिंग लौकी भी कभी टेस्टी मिठाई का रूप ले सकती है, पर यह सच है. इसे बनाने के लिए आपको लौकी, दूध, चीनी, घी, दूध पाउडर और कसा हुआ नारियल चाहिए, जिससे आप इसे घर पर ही टेस्टी बरफी तैयार कर सकते हैं. घर में बच्चे आमतौर पर लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं, तो यह एक शानदार लौकी रेसिपी है, जिसे बच्चे या बड़े आराम से खा सकते हैं. इसके अलावा आप लौकी की बर्फी को त्यौहार, पूजा या किसी अन्य विशेष अवसर पर भी तैयार कर सकते हैं. इस मिठाई को बिना किसी खोया या मावा के बनाई जा सकती है. इसे आप आखिर में बादाम, काजू और किशमिश से सजा सकते हैं. बची हुई बर्फी को एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. तो आइये जानते हैं लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में.

लौकी की बर्फी के लिए इंग्रीडिएंट

1 किलोग्राम लौकी
3 1/2 कप दूध
3/4 कप मिल्क पाउडर
1 कप कसा हुआ नारियल
2 बड़े चम्मच घी
3/4 कप चीनी
2 बूंद खाने वाला फूड कलर

लौकी बर्फी कैसे बनाएं?

स्टेप 1 लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लीजिये
लौकी को छीलिये और सख्त बीज निकाल दीजिये. अब इसको कद्दूकस करके एक बाउल में इकट्ठा कर लें.

स्टेप 2 लौकी को भून लीजिए
एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें. कद्दूकस की हुई लौकी डालें और 5-6 मिनट तक या नरम होने तक भूनें.

स्टेप 3 दूध डालें
अब इसमें 2 कप दूध डालकर 20-22 मिनट तक पकाएं.

स्टेप 4 चीनी और फूड कलर डालें
अब हरे रंग के फूड कलर के साथ चीनी भी मिलाएं. कुछ मिनट तक या चीनी पूरी तरह पिघलने तक पकाएं. आंच बंद कर दें और इसे एक तरफ रख दें.

स्टेप 5 नारियल का मिक्स्चर बनाएं
दूसरे पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें. 1.5 कप दूध डालें और उबाल लें. कसा हुआ नारियल डालें और मिलाएं. अब 8-10 मिनट तक या मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं.

स्टेप 6 दोनों मिश्रणों को एक साथ मिलाएं
नारियल के गाढ़े मिश्रण को लौकी के मिश्रण में मिला दीजिये. - मध्यम आंच पर रखें और 8-10 मिनट तक और पकाएं.

स्टेप 7 एक सांचे में डालें और इसे सेट होने दें
अब बर्फी के मिश्रण को एक सांचे में डालें और एक समान आकार की बर्फी जमा लें. इसे 3-4 घंटे के लिए या जब तक यह ठीक से जम न जाए इसे सेट होने के लिए छोड़ दें.

स्टेप 8 बर्फी को टुकड़ों में काटें
स्लैब को चौकोर आकार की बर्फी में काटें और परोसें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duck Egg And Chicken Egg: कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
Dal Cooking Tips: अगर देर से गलती है दाल तो इस तरीके से पकाएं, मिनटों में तैयार करने का आसान तरीका
अगर देर से गलती है दाल तो इस तरीके से पकाएं, मिनटों में तैयार करने का आसान तरीका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget