एक्सप्लोरर

Dahi Kebab: घर में रखी है छोटी पार्टी या फिर खोज रहे हैं टेस्टी ईवनिंग स्नैक, तो बनाएं दही के कबाब

कबाब एक शाही डिश है, जिसे पार्टी से लेकर ईवनिंग स्नैक के रूप में खूब पसंद किया जाता है. कबाब कई फ्लेवर के होते हैं, हम आपको दही के कबाब बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.

अगर आप अपने घर पर जल्द ही कोई पार्टी देने की सोच रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से स्वादिष्ट दही कबाब को अपने मेनू में शामिल करना चाहिए. केवल कुछ इंग्रीडिएंट्स से तैयार होने वाले और कम तेल में पकने वाली यह कबाब रेसिपी उन सभी के लिए बढ़िया विकल्प है, जो टेस्टी के साथ कुछ हेल्दी खाने की भी इच्छा रखते हैं. इन कबाबों के बीच में पनीर की स्टफिंग होती है जो इन्हें एक शानदार टेक्सचर देती है. ध्यान रखें कि आप इन कबाबों को उनकी अनोखी सुगंध और स्वाद को बनाए रखने के लिए हमेशा घी में ही पकाएं. आप इसे पार्टी या फिर वीकेंड नाइट पर बना सकते हैं. इसके अलावा इन्हें पिकनिक के लिए पैक कर सकते हैं. इसमें कुछ और हेल्दी ट्विस्ट जोड़ने के लिए दही के कबाब को पुदीने की चटनी के साथ खाएं. चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को यह जरूर पसंद आएगा. इस रेसिपी से दही के कबाब तैयार करेंगे, तो निश्चित रूप से इसे दोबारा बनाने की डिमांड आएगी. तो आइये जानते हैं टेस्टी दही के कबाब बनाने की रेसिपी.

दही कबाब के लिए इंग्रीडिएंट

300 ग्राम हंग कर्ड
10 ग्राम गरम मसाला पाउडर
2 ग्राम सफेद मिर्च पाउडर
10 ग्राम मुरब्बा
नमक आवश्यकतानुसार
100 ग्राम कसा हुआ पनीर
50 ग्राम चने का आटा
5 ग्राम पिसी हुई हरी इलायची
आवश्यकतानुसार घी

दही कबाब कैसे बनायें?

स्टेप 1 इंग्रीडिएंट्स को मिलाएं
एक कटोरे में दही लें, उसमें बेसन, गरम मसाला, सफेद मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, मुरब्बा और नमक डालें. सभी को मिक्स करके एक टेस्टी पेस्ट तैयार कर लीजिए. लेकिन ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है, क्योंकि फिर कबाब की बाइंडिंग नहीं हो पाएगी.

स्टेप 2 कबाब बनाएं
मिक्स्चर को बराबर भागों में बांट लें. अब हर हिस्से में पनीर भरें. अपने हाथों को पानी से गीला कर लीजिए, एक हिस्सा उठाइए और हल्के हाथ से कबाब के आकार में बेल लीजिए. इसी तरह बाकी कबाब भी तैयार कर लीजिए.

स्टेप 3 कबाब को पकाएं
एक पैन में थोड़ा घी डालें और गर्म होने दें. इसमें कबाब डालें और कुछ देर तक पैन में कबाब भून लें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.

स्टेप 4 परोसने के लिए तैयार
गरम-गरम कबाब को पुदीने की चटनी या सॉस के साथ परोसें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
How To Soften Chickpeas: भिगोने के बाद भी नहीं गलते छोले? इस एक तरीके से बन जाएगा काम
भिगोने के बाद भी नहीं गलते छोले? इस एक तरीके से बन जाएगा काम
Healthy Recipe for Kids: बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का हिट फॉर्म्युला
बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का हिट फॉर्म्युला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget