एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सांभर बनाने की रेसिपी, बढ़ जाएगा साउथ इंडियन खाने का स्वाद

How To Cook Sambar: अगर आप घर में कुछ साउथ इंडियन डिश बना रहे हैं तो इस तरह मिनटों में बनाएं एकदम टेस्टी और रेस्टोरेंट जैसा सांभर. जानिए सांभर बनाने का आसान तरीका.

Sambar Easy Recipe: साउथ इंडियन खाने के साथ अगर सांभर स्वादिष्ट न बना हो तो खाने का मजा फीका हो जाता है. इडली, डोसे और वड़ा के साथ गरमा -गरम और टेस्टी सांभर हो तो लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि सांभर ही साउथ इंडियन खाने की जान है. सांभर बहुत हेल्दी और टेस्टी सब्जी है. सांभर में कई तरह की सब्जियां डाली जाती हैं. इसके साथ अरहर की दाल इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है. अगर आप घर पर साउथ इंडियन खाना बनाते हैं लेकिन सांभर ज्यादा टेस्टी नहीं बनता है तो आप इस रेसिपी से सांभर बनाने की कोशिश करें. ये सांभर की बड़ी आसान रेसिपी है.

कैसे बनाएं स्वादिष्ट सांभर 

  • अरहर दाल- 1 कप 
  • नमक- 1 बड़ा चम्मच 
  • चीनी- 1 बड़ा चम्मच 
  • सांभर मसाला- 3 बड़ा चम्मच 
  • इमली का पल्प-3 बड़ा चम्मच 
  • राई- 2 छोटे चम्मच 
  • करी पत्ता- 7-8 
  • सूखी लाल मिर्च- 2-3 
  • भिंडी कटी हुई- 2
  • बींस कटी हुई-  2 
  • टमाटर कटा हुआ- 1 
  • लौकी या कददू के टुकड़े- 7-8 
  • प्याज कटी हुई- 1
  • तेल- 3 बड़ा चम्मच 
  • हरा धनिया- 1 चम्मच
  • पानी- 3 कप 

सांभर की रेसिपी ( Sambar Recipe)

  • सांभर बनाने के लिए दाल को कुकर में डालकर 3 कप पानी डालें और नमक मिलाकर उबलने रख दें.
  • जब दाल में मीडियम फ्लेम पर 3 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें. 
  • अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें और सारी सब्जियां डालकर करीब 8-10 मिनट तक अच्छी तरह पका लें. 
  • इसमें चीनी, सांभर मसाला डाल दें और सब्जियों को थोड़ी देर और पकने दें. अब सब्जियों में इमली का पेस्ट डाल दें.
  • दाल को मिक्स कर दें और 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं. 
  • सांभर के लिए तड़का तैयार कर लें इसके लिए 1 चम्मच तेल गरम करें और उसमें राई, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डाल दें. 
  • अब इस तड़के को सांभर में मिला दें और थोड़ी देर पकाएं. 
  • सांभर के ऊपर हरा धनिया डाल दें. तैयार है स्वादिष्ट सांभर. 
  • आप इसे इडली, डोसा और वड़ा के साथ सर्व करें.
  • आप चाहें तो दाल और सब्जियों को एक साथ मिलाकर कुकर में उबाल सकते हैं, लेकिन इससे सब्जियां घुल जाती हैं और सांभर में खड़ी-खड़ी सब्जियां ज्यादा अच्छी लगती हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: बच्चों के लिए घर पर शेजवान चिकन बनाकर फ्राइड राइस के साथ करें सर्व, जानें इसकी आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget