एक्सप्लोरर

Carrot Buying Tips: इस हैक्स से बाहर से ही पहचानिए गाजर मीठे हैं या कड़वे?

जब भी हम बाजार से गाजर खरीदने जाए तो अच्छे गाजर का चुनाव करने के लिए कुछ चीजों में ध्यान रखने की जरूरत है.कुछ टिप्स के जरिए आप आपको मीठी गाजर खरीद सकते हैं.

Carrot Buying Tips: ठंडी का मौसम आते ही बाजार में गाजर का अंबार लग जाता है. इस मौसम में लोग गाजर का सेवन बढ़-चढ़कर करते हैं, क्योंकि ये कई पौष्टिक गुणों से भरपूर रहता है. इसे खाने से सेहत के अनेकों फायदे हैं, कहते हैं जिनकी आंखों की रोशनी कमजोर है उन्हें गाजर का सेवन हर रोज करना चाहिए लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम ये पता ही नहीं लगा पाते हैं कि कौन सी गाजर अच्छी है. कौन सी गाजर में मिठी है.

गाजर खरीदने के दौरान हम अक्सर धोखा खा जाते हैं. क्योंकि कई बार हम ऊपर से शक्ल देखकर गाजर तो ले आते हैं लेकिन अंदर स्वाद बिल्कुल ही कड़वा होता है. ऐसे में जब भी हम बाजार से गाजर खरीदने जाए तो अच्छे गाजर का चुनाव करने के लिए कुछ चीजों में ध्यान रखने की जरूरत है. एकदम परफेक्ट और मीठी गाजर पाना तो मुश्किल है लेकिन कुछ टिप्स आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपको गाजर खरीदने में मदद मिलेगी.

रंगों से करें गाजर की पहचान

अच्छी गाजर खरीदने के लिए हमें इसके कलर की पहचान होना बहुत जरूरी है. मार्केट में तो कई रंग के गाजर मिलते, लेकिन कहा जाता है कि डार्क नारंगी या लाल कलर की गाजर खरीदना सबसे अच्छा रहता है. मोटी गाजर मीठी होती है और पतली गाजर नमकीन सब्जियों के लिए होती है. अगर हल्के रंग की गाजर खरीद रहे हैं तो हमें पतली गाजर खरीदनी चाहिए.

कैसे पता करें कि गाजर ताजी है या नहीं?

अगर गाजर के ऊपर की पत्तियां मुरझाई हुई है तो इसका मतलब कि गाजर ताजी नहीं है इसके साथ ही ताजे गाजर का पता हम उसके महक से भी लगा सकते हैं. अगर आपको गाजर से कोई भी महक नहीं आ रही है तो आप ऐसे गाजर को ना खरीदें.

गाजर खरीदने के वक्त इन बातों का रखें ध्यान

1.दाग या निशान वाली गाजर ना खरीदें क्योंकि इसका स्वाद बेकार हो सकता है.

2.गाजर खरीदने के पहले सैंपल के तौर पर एक गाजर को टेस्ट कर सकते हैं.

3.ज्यादा हैवी गाजर नहीं खरीदें क्योंकि वजनदार गाजर के अंदर गंठल ज्यादा निकलता है.

सेहत के लिए गाजर कितना फायदेमंद

शरीर के लिए गाजर के अनेक लाभ हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा सकते हैं.गाजर मधुमेह और कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है. इसका उपयोग अलग-अलग तरह के हृदय रोग में भी सहायक हो सकता है. बेहतर पाचन तंत्र के लिए भी इसका सेवन जूस या सलाद के रूप में किया जा सकता है. गाजर में मौजूद beta-carotene एक ऑर्गेनिक पिगमेंट है जो गाजर में समृद्ध मात्रा में पाया जाता है

 

ये भी पढ़ें-Paratha Recipe: बेहद आराम से बनाएं राजस्थानी चूरी मसाला परांठा, लाजवाब स्वाद कर देगा कायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget