एक्सप्लोरर

शाम के स्नैक्स में बनाएं आलू मोमोज...भूल जाएंगे चिकन मोमोज का स्वाद

Aloo Momos Recipe: क्या आपने कभी आलू के मोमोज खाए हैं? अगर नहीं तो हम आपको इसे बनाने की एक बहुत ही आसान सी रेसिपी बता रहे हैं. यकीनन आपको आलू के मोमोज काफी पसंद आएंगे.

Aloo Momos Recipe: मोमोज सभी की पसंदीदा फास्ट फूड में से एक है. शाम के नाश्ते में मोमोज के साथ इसकी चटपटी चटनी मिल जाए तो क्या बात है. इसकी काफी वेरायटी भी है और यकीनन आपने कई तरह के मोमोज खाए होंगे. जैसे तंदूरी मोमोज, अफ़गानी मोमोज, पनीर मोमोज, चिकन मोमोज, वेज मोमोज...लेकिन क्या आपने कभी आलू के मोमोज खाए हैं? जी हां आपने बिल्कुल सुना. आलू के मोमोज.ये बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट होते हैं. अगर आप ने अब तक आलू के मोमोज ट्राई नहीं किए हैं, तो हम आपको इसे बनाने की एक बहुत ही आसान सी रेसिपी बता रहे हैं. तो देर किस बात की है आइए जानते हैं आलू मोमोज बनाने की आसान सी रेसिपी.

आलू मोमोज बनाने के लिए सामग्री

  • आलू 4 उबले हुए
  • मैदा एक कप
  • तेल दो चम्मच
  • हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया एक चम्मच कटा हुआ
  • सौंफ एक चम्मच
  • हल्दी एक छोटा चम्मच
  • नींबू का रस एक छोटा चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार

आलू मोमज बनाने की विधि

  • आलू मोमोज बनाने के लिए आप सबसे पहले चार आलू को छीलकर उबालने के लिए रख दें.
  • जब आलू ठीक से उबल जाए तो एक कटोरे में निकाल ले और इसका भरता बना लें.
  • अब इसमें सभी मसाले जैसे हल्दी, नींबू का रस, कटा हुआ हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च, सौंफ पाउडर डालकर एक बढ़िया सा मिश्रण तैयार कर लें.
  • अब एक कटोरी में एक कप मैदा लें और इसमें स्वादानुसार नमक 1 छोटा चम्मच तेल डालकर आटा गूंद ले.
  • ध्यान रहे कि आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए. कुछ देर के लिए आटा सेटल होने के लिए रख दें.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना ले और बेलकर मिश्रण को भर दें.
  • मोमोज का शेप दें और एक-एक करके ऐसे ही मोमोज बनाकर तैयार कर ले.
  • अब स्टीमर को गैस पर गरम होने के लिए चढ़ाएं.
  • फिर एक-एक करके मोमोज को डालकर लगभग 15 मिनट के लिए पकने दें.
  • जब मोमोज पक जाए तो प्लेट में निकाले हैं और लाल चटनी के साथ सर्व करें.
  • आप चाहें तो आप इसे डीप फ्राई करके भी खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-सुबह सवेरे नाश्ते में कुछ पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना है तो ट्राई कीजिए लौकी का चीला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget