एक्सप्लोरर

Food Facts: गोलगप्पे, जलेबी, समोसे.. क्या आप जानते हैं इन पकवानों के इंग्लिश नाम? नहीं तो जाने यहां

Food Knowledge: गोलगप्पे को देश के अलग-अलग हिस्सों में दूसरे नामों से भी जाना जाता है, लेकिन क्या आपको अपने पसंदीदा गोलगप्पे या समोसे का अंग्रेजी नाम पता है.

Indian Dishes: हमारे जीवन में रोजमर्रा की कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल हम सभी करते तो हैं, लेकिन उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है. इनमें से एक खास चीज़ तो सड़क के किनारे बिकने वाले गोलगप्पे (Golgappas) ही हैं. खासतौर पर गोलगप्पे महिलाओं को ज्यादा पसंद होते हैं.
 
गोलगप्पे को देश के अलग-अलग हिस्सों में दूसरे नामों से भी जाना जाता है, लेकिन क्या आपको अपने पसंदीदा गोलगप्पे या समोसे का अंग्रेजी नाम (English name) पता है. अगर नहीं, तो आज हम आपको गोलगप्पे और समोसे जैसी कई चीजों (Indian Dishes) के अंग्रेजी नाम बता रहे हैं जिन्हें आप बड़े मज़े से खाते तो हैं, लेकिन इनका अंग्रेजी नाम नहीं जानते होंगे. आइए आपको बताते हैं इंडिया की कुछ फेमस डिशेज के अंग्रेजी नाम.
 
गोलगप्पे
गोलगप्पे को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है. कहीं इसे पानी पुरी कहा जाता है तो कहीं पानी बतासे. इसके अलावा गुपचुप और गोलगप्पे नाम से भी यह देश के कई हिस्सों में जाना जाता है, लेकिन आपको शायद अपने फेवरेट गोलगप्पे के अंग्रेजी नाम के बारे में नहीं पता होगा. दरअसल गोलगप्पे को इंग्लिश में वॉटर बॉल्स (Water Balls) कहा जाता है. गोलगप्पे भारत देश में अपने हिंदी नामों से ही बेहद फेमस हैं. शायद इसलिए इसके अंग्रेजी नाम के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. 
 
समोसा
समोसा एक ऐसी चीज़ है जिसे लगभग हर भारतीय पसंद करता है. हालांकि समोसे को पूरे देश में समोसा नाम से ही जाना जाता है. भारत के हर शहर के हर बाज़ार में आपको समोसा मिल ही जाएगा, लेकिन समोसे के अंग्रेजी नाम की बात करें तो बहुत ही कम लोग समोसे का अंग्रेजी नाम जानते होंगे. समोसे को अंग्रेजी में Rissole कहा जाता है.
 
कचौड़ी
अगर आप कचौड़ी खाने के शौकीन है तो इसका नाम सुनते ही राजस्थानी और प्याज़ कचौड़ी आपके दिमाग में आ जाती होगी. आपकी इस पसंदीदा कचौड़ी को आप चटनी के साथ बड़ा स्वाद लेकर खाते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि कचौड़ी का अंग्रेजी नाम क्या है. इस स्वादिष्ट व्यंजन को अंग्रेजी में PIE कहा जाता है, लेकिन देशभर में कचौड़ी अपने हिंदी नाम से ही प्रसिद्ध है.
 
जलेबी 
जलेबी भारत देश की राष्ट्रीय मिठाई है, लेकिन भारत के अलावा भी विदेशों में जलेबी को खूब पसंद किया जाता है. जलेबी पाकिस्तान और मध्यपूर्व में भी एक लोकप्रिय व्यंजन (Dish) है. इसके अलावा बांग्लादेश और ईरान सहित तमाम अरब मुल्कों में जलेबी जानी पहचानी जाती है. इसके अंग्रेजी नाम की बात करें तो जलेबी को इंग्लिश में Funnel Cake कहा जाता है.
 
ये भी पढ़ें 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 

Embed widget