एक्सप्लोरर

Baking Tips: ओवन में बनाने जा रहे हैं केक तो इन कुकिंग टिप्स को करें फॉलो, छोटी सी गलती से बेकार हो सकती है मेहनत

Cooking Tips: ओवन में केक या बिस्किट्स बनाना बहुत ही आसान है. लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है. वहीं, कुछ टिप्स आपके टेस्ट को जबरदस्त बना देते हैं.

Baking Tips For Cake And Cookies : अगर आप भी कुकिंग के शौकीन हैं. ओवन में केक या बिस्किट्स बनाने की सोच रहे हैं तो आपकी मेहनत खराब न हो और परफेक्ट बेकिंग भी हो, इसके लिए कुछ टिप्स (Cooking Tips) फॉलो करने की जरूरत है. ये टिप्स आपके केक या बिस्किट्स को ब्यूटीफुल लुक तो देंगे ही लजीज भी बनाएंगे. कई बार जब हम ओवन में कुकिंग करते हैं तो छोटी सी गलती पूरी रेसिपी को बर्बाद कर देती है. इसलिए अगर ऐसा करने जा रहे हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें...
 
रूम टेंपरेचर को न करें इग्नोर
जब हम बेकिंग करते हैं तो सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाली जो बात होती है वह है रूम टेंपरेचर. केक या बिस्किट्स के इनग्रेडिएंट्स जैसे दूध, बटर या अंडे को फ्रिज से निकालकर सीधे इस्तेमाल न करें. सबसे पहले इनग्रेडिएंट्स को बाहर निकालकर रूम टेंपरेचर (Room Temperature) में रखते हैं, जो काफी इंपॉर्टेंट बेकिंग टिप्स है. इसके बाद इन सामान को इस्तेमाल करें और टेस्टी केक या बिस्किट्स बनाएं.
 
परफेक्ट क्वांटिटी से क्वॉलिटी
स्पंजी और परफेक्ट केक बनाने के लिए सामान की मात्रा और उसका सही इस्तेमाल बेहत जरूरी होता है. सही मेजरमेंट रेसिपी के लिए काफी इंपॉर्टेंट होती है. इसलिए जब भी ओवन में केक या बिस्किट्स बनाने जाएं, इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल सही तरीके से करें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो केक (Cake) हार्ड हो जाएगा या फिर उसका टेस्ट खराब हो जाएगा. इसलिए मात्रा का खास ख्याल रखें.
 
जरूरत से ज्यादा इंग्रेडिएंट्स बिगाड़ देंगे टेस्ट
कई बार लोग सोचते हैं कि अगर केक में बैटर ज्यादा लगाएंगे तो वह स्पंजी और अच्छा होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. जब भी कभी परफेक्ट केक बनाना हो तो इस बात का ख्याल रखें कि जरूरत से ज्यादा इंग्रेडिएंट्स न इस्तेमाल करें. क्योंकि इंग्रेडिएंट्स का ज्यादा इस्तेमाल आपके टेस्ट को बिगाड़ सकता है. इसलिए जितनी मात्रा में इनग्रेडिएंट्स की जरुरत हो, उतना ही यूज करें.
 
ओवन को 15 मिनट प्री हीट करें
केक-बिस्किट्स की परफेक्ट बेकिंग करने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि कभी भी माइक्रोवेव में डायरेक्टली केक बेक करने से बचें. अपनी कुकीज को बेस्ट तरीके से बनाने के लिए सबसे पहले करीब 15 मिनट तक ओवन को लाइट प्री हीट करें. इसके बाद बेकिंग करें. आपका केक बेहद स्वादिष्ट बनेगा.
 
बैटर से पहले बेकिंग ट्रे तैयार रखें
अक्सर लोग केक बनाने के दौरान सबसे पहले बैटर तैयार कर लेते हैं. इसके बाद बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाकर उसे तैयार करते हैं. ऐसा करने से बचें, क्योंकि ऐसी कंडीशन में बाहर रखा बैटर आपके केक के टेस्ट को खराब कर सकता है. इसलिए जब भी ओवन में केक या बिस्किट्स बनाएं सबसे पहले बेकिंग-ट्रे तैयार करें फिर उसमें थोड़ा सा ऑयल लगाएं और फिर ऊपर से बटर पेपर लगाकर बेकिंग के लिए तैयार करें.
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
Home made ghewar: घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget