एक्सप्लोरर

पकी हुईं सब्जियां खाना ज्यादा फायदेमंद या कच्ची सब्जियां? जानें

ज्यादातर सब्जियां वैसे तो पकाकर ही खाईं जाती हैं. हालांकि कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं, जिनका सेवन सलाद के तौर पर यानी कच्चा किया जाता है. आइए जानते हैं कि सब्जियों को किस रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है?

Cooked Vegetables VS Uncooked Vegetables: इसमें कोई शक नहीं है कि जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने की बात आती है तो सब्जियां सबसे हेल्दी ऑप्शन मानी जाती हैं. हालांकि इस मामले में हमेशा से बहस का मुद्दा यह रहा है कि क्या सब्जियों को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है या पकाकर खाना. ज्यादातर सब्जियां वैसे तो पकाकर ही खाईं जाती हैं. हालांकि कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं, जिनका सेवन सलाद के तौर पर यानी कच्चा किया जाता है. कुछ कहते हैं कि सब्जियों को पकाना पोषक तत्वों को हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है. जबकि कुछ का यह भी मानना रहता है कि कच्ची सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है.

कई अध्ययनों से यह मालूम चलता है कि सब्जियों को कच्चा खाने की तुलना में सब्जियों को पकाकर खाने से जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है. यही नहीं, सब्जियों का स्वाद भी पहले से बेहतर हो जाता है. रिसर्चर्स का कहना है कि सब्जियों को पकाने के लिए उबालना, भाप देना और तलना सबसे अच्छा ऑप्शन है. वहीं, कुछ अध्ययनों से यह भी मालूम चलता है कि खाना पकाने का हमारा तरीका सब्जियों के पोषण तत्वों को प्रभावित कर सकता है. झेजियांग यूनिवर्सिटी में की गई एक स्टडी के मुताबिक, रिसर्चर्स ने पाया कि ब्रोकली को तलने, माइक्रोवेव में गर्म करने और उबालने से क्लोरोफिल, सॉल्युबल प्रोटीन, शुगर और विटामिन C की मात्रा कम हो सकती है. जबकि ब्रोकली को भाप देने से ऐसे परिणाम नहीं दिखते.

पकने के बाद पौष्टिक हो जाती हैं ये सब्जियां

1. पालक

पत्तेदार सब्जी पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है. अगर आप इस सब्जी को पकाकर खाते हैं तो आप ज्यादा कैल्शियम और आयरन हासिल कर पाएंगे. इसका कारण यह है कि पालक ऑक्सालिक एसिड से भरा होता है, जो आयरन और कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को रोकता है. लेकिन पकने के बाद सब्जी से ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व हासिल किए जा सकते हैं.  

2. टमाटर

बस्तिर यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ न्यूट्रिशन एंड एक्सरसाइज साइंस के मुताबिक, टमाटर से विटामिन C की मात्रा तब कम हो जाती है, जब इनका सेवन पकाकर किया जाता है. हालांकि 2002 में जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में पब्लिश एक स्टडी में पाया गया कि पके हुए टमाटरों में कच्चे टमाटरों की तुलना में लाइकोपीन का लेवल काफी ज्यादा होता है. 

3. मशरूम

मशरूम एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं. पके हुए मशरूम में कच्चे मशरूम की तुलना में पोटेशियम, नियासिन और जिंक का लेवल ज्यादा होता है.

4. गाजर

गाजर बीटा-कैरोटीन कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है, जिसे शरीर विटामिन A में कन्वर्ट करता है. ये हड्डियों की ग्रोथ में मदद करने, आंखों की रोशनी को बढ़ाने और इम्यून सिस्टम को अच्छे आकार में रखने में जरूरी भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें: शिलाजीत के नाम से अगर दिमाग में आता है ये खयाल, तो लिस्ट देखिए कितनी चीजों में है फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget