एक्सप्लोरर

जल्दी सड़ जाते हैं केले! कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप? जानिए इन्हें लंबे समय तक ताजा कैसे बनाए रखें

केले को स्टोर करने के काफी सारे हैक्स हैं, जिनकी मदद से इन्हें लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं उन हैक्स के बारे में...

How To Store Banana: खाने में स्वादिष्ट लगने वाला फल केला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. हालांकि इस फल के साथ एक दिक्कत हमेशा देखी जाती है और वो ये कि यह जल्दी खराब होने लगते हैं. इनके छिलके पर कालापन बाकी फलों के मुकाबले तेजी से आने लगता है. आपने कई बार यह देखा भी होगा कि केले खरीदने के अगले दिन से ही अपना रंग बदलना शुरू कर देते हैं और काले पड़ने लगते हैं. हालांकि ऐसे कई तरीके हैं, जिनपर ध्यान नहीं देने की वजह से केले अक्सर जल्दी खराब होने लगते हैं.   

आपको बस उन्हीं तरीकों पर ध्यान देना है और केलों को जल्दी सड़ने से बचाना है. केले को स्टोर करने के काफी सारे हैक्स हैं, जिनकी मदद से इन्हें लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद मिल सकती है. क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे कि केले को 16 दिनों तक ताजा बनाए रखा जा सकता है? आपको भले ही अभी इस बात पर यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह पॉसिबल है. 

पॉलिथीन से बाहर निकालें

केले को सड़ने से बचाने के लिए आपको सबसे पहला काम इन्हें पॉलिथीन से बाहर निकालने का करना है. कई लोग केले को पॉलिथीन के साथ ही स्टोर करके रख देते हैं, जिसकी वजह से ये काफी जल्दी खराब हो जाते हैं. लेकिन आपको यह गलती बिल्कुल नहीं करनी है. केले को खरीदने के बाद उन्हें हमेशा पॉलिथीन से बाहर निकालकर स्टोर करें. कई फलों की तरह केले भी एथिलीन गैस का उत्पादन करते हैं. यही वजह है कि अगर इन्हें पॉलिथीन में बांधकर रखा जाएगा तो एथिलीन गैस बन जाएगी और केले को तेजी से पकाकर खराब कर देगी.

केले को कहां रखें?

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, केले को रखने की जगह भी बहुत महत्वपूर्ण होती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि केले को हमेशा बाकी फलों से दूर रखा जाना चाहिए. उन्हें किसी ऐसे स्थान पर रखें, जहां न तो कोई दूसरा फल हो और ना ही ज्यादा गर्मी. केले को किचन में भी रखने से बचना चाहिए, क्योंकि वहां का तापमान खाना पकाने की वजह से थोड़ा ज्यादा होता है. 

केले को कमरे के तापमान पर रखना ज्यादातर बेहतर साबित होगा, लेकिन ध्यान रहे कि नमी, धूप और ज्यादा हीट वाली जगह नहीं होनी चाहिए. केले रखने की जगह के आसपास ओवन या फिर कोई गर्म उपकरणों नहीं होना चाहिए. इसके अलावा, आप एक काम और कर सकते हैं और वो ये कि इन्हें गुच्छे से निकालकर अलग-अलग रखना. ऐसा करने से आप इन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचा पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Sleep Deprivation: 7 घंटे से कम नींद लेने पर शरीर का होगा बुरा हाल! एक्सपर्ट ने खोले कई डराने वाले राज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget