एक्सप्लोरर

शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देती हैं ये 4 चीजें, आज ही आपनी डाइट से हटा दें

गुड कोलेस्‍ट्रॉल यानी HDL शरीर के विकास के लिए जरूरी है. वहीं बैड कोलेस्‍ट्रॉल यानी LDH बढ़ने से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन 4 चीजों को डाइट से हटा दें.

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़नी की एक बड़ी वजह है आपकी लाइफस्टाइल और डाइट. अगर आप खाने पीने के शौकीन है तो आपको ये जानना जरूरी है कि कौन सी चीजें आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं. कौन से खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को हाई करते हैं. आपको इन्हें अपनी डाइट से तुरंत हटा देना चाहिए या कम कर देना चाहिए. कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. आज हम आपको ऐसे 4 खाद्य पदार्थ बता रहे हैं जिनका सेवन करने से ब्‍लड में बैड कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ता है, जो आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है. आपको इन 4 चीजों को डाइट से तुरंत हटा देना चाहिए.

शरीर में इन चीजों से बढ़ता है बैड कोलेस्‍ट्रॉल 

1- मीठी चीजें- जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन्हें खाने में मीठी चीजें जैसे कुकीज, केक, पेस्‍ट्री आदि का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. इन चीजों से बैड कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ सकता है. मीठे खाद्य पदार्थों में शुगर, कैलोरी और अनहेल्‍दी फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं. मीठे चीजों से बैड कोलेस्ट्रॉल तो बढ़ता ही है साथ ही मोटापा, ओबेसिटी, डायबिटीज, दिल की बीमारी और मानसिक रोगों का खतरा रहता है. 

2- तला भुना खाना- तला-भुना खाना आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है. आफको डीप फ्राई चीजों के सेवन से बचना चाहिए. इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है. इनमें ट्रांस फैट भी कंटेन करता है जो ब्लड में बैड कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ाता है. बाद में इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है. डॉक्टर्स भी हमेशा आपको अच्छा तेल और कम तेल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. 

3- रेड मीट- जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन्हें रेड मीट नहीं खाने की सलाह दी जाती है. रेड मीट में सैचुरेटेड फैट काफी ज्यादा होता है. इसलिए रोजोना में रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए. कभी कभार आप खा सकते हैं. ज्यादा रेड मीट खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है. 

4- प्रोसेस्ड मीट- प्रोसेस्ड मीट का मतलब है हॉट डॉग, सॉसेज, बेकॉन आदि. इन चीजों का ज्यादा सेवन हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा पैदा करता है. इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करता है. प्रोसेस्ड मीट से बने खाद्य पदार्थों में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक है. आपको इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में शुरू कर दें इन 5 चीजों का सेवन, नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई भी समस्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget