एक्सप्लोरर

Food in Aluminium Foil: एल्युमिनियम फॉयल में ज्यादा देर न रखें खाना, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

Health Tips: जिस चीज में खाना रैप करके आप घंटों तक रखते हैं उसके बारे में ये पता होना तो जरूरी है कि आखिर वो बनता कैसे हैं और इसके नुकसान क्या हैं.

Aluminium Foil Food Packaging: आजकल घर हो या बाजार, खाने को पैक करने के लिए ज्यादातर लोग एल्युमिनियम फॉयल (Auminium Foil) का इस्तेमाल करते हैं. कहा जाता है कि इसमें खाना पैक करने से लंबे समय तक फ्रेश और गर्म बना रहता है. ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या वाकई एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. तो चलिए आज हम आपको आपके इस सवाल का जवाब देते हैं और बताते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल बनता कैसे है और इसमें आप कितनी देर तक अपना खाना रख सकते हैं. 
 
कैसे बनता है एल्युमिनियम फॉयल
जिस चीज में खाना रैप करके आप घंटों तक रखते हैं उसके बारे में ये पता होना तो जरूरी है कि आखिर वो बनता कैसे है. दरअसल एल्युमिनियम फॉयल में प्योर एल्युमिनियम नहीं होता बल्कि इसमें एलॉय वाले एल्युमिनियम यानी मिक्स मेटल का उपयोग किया जाता है.  एल्युमिनियम फॉयल बनाने के लिए सबसे पहले इसे पिघलाया जाता है और एक खास तरह की मशीन में इससे बनाकर तैयार किया जाता है जिसे रोलिंग मिल कहते हैं. इस मशीन का प्रेशर 0.01% होता है. अब इसे कोल्ड रोलिंग मिल में डाला जाता है. ठंडा होने के बाद इसे पतला किया जाता है और इस पर मेटल की परत चढ़ाई जाती है, जिससे ये हार्ड एल्युमिनियम पतली नजर आने लगती है. 
 
आखिर कितना सुरक्षित है एल्युमिनियम फॉयल
लगातार तेजी से बदल रही लाइफ स्टाइल में आज हर तरह की चीज में एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया जाता है.  फिर चाहे वो एल्युमिनियम के बर्तन हों, फॉयल हो या फिर कोई और चीज. ऐसे में एक्सपर्ट्स की मानें तो एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना खतरनाक नहीं होता लेकिन लंबे समय तक इसमें खाना नहीं रखा जाना चाहिए. 4 से 5 घंटे से ज्यादा एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना हानिकारक हो सकता है. तो जब भी आप एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखते हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जब फॉयल से खाना बाहर निकालें तो ये बात सुनिश्चित करें कि इसमें गलती से भी इसका टुकड़ा न रह जाए. 
 
ये हो सकते हैं एल्युमिनियम फॉयल के विकल्प 
कुछ घंटों के लिए तो एलुमिनियम फॉयल में खाना रखना ठीक है लेकिन ज्यादा समय तक इसमें खाना रखना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने खाने को फ्रेश और गर्म रखने के लिए मलमल का कपड़े, फ़ूड ग्रेड ब्राउन पेपर या बटर पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एल्युमिनियम फॉयल नमी और खुशबू को बंद कर देता है और खाने को फ्रेश बनाए रखता है लेकिन एलुमिनियम फाइल में ज्यादा गर्म या एसिडिक खाना रखने से नुकसानदायक भी हो सकता है. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget