एक्सप्लोरर

Arranged marriages: लाइफ पार्टनर से पहली मुलाकात में इन बातों का रखें ध्यान, अरेंज मैरिज वाले रखें खास खयाल

Arranged marriages: यहां कुछ खास टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से आप अरेंज मैरिज में भी अपना सही पार्टनर चुन सकते हैं.

Arranged marriages: भारत में आज भी लव मैरिज की तुलना में लोग अरेंज मैरिज ज्यादा करते हैं. अरेंज मैरिज का कल्चर बहुत पुराना है. हालांकि अरेंज मैरिज में लाइफ पार्टनर चुनना आसान काम नहीं है. लव मैरिज में आप अपने पार्टनर को पहले से जानते हैं लेकिन अरेंज मैरिज में हर बार ऐसा नहीं होता है. अरेंज मैरिज में दो परिवारों को मिलाने की भूमिका ज्यादातर कोई तीसरा व्यक्ति करता है. हम आपको यहां कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अरेंज मैरिज में भी अपना सही पार्टनर चुन सकते हैं.

अरेंज मैरिज में माता-पिता दोस्त-रिश्तेदार के द्वारा लड़का ढूंढ़ा जाता है पहले लड़की- लड़के बिना मिले शादी के लिए हां कह देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं अब समय के साथ जमाना बदल चुका है लोग पहले मिलते हैं एक-दूसरे से बात करते हैं फिर रिश्ते के लिए हां करते हैं. डिजिटल क्रांति के इस दौर में अब आप एजुकेशन और करियर के हिसाब से अपना पार्टनर ढूंढ रहें हैं. तो इसके लिए आप मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स (Matrimonial Websites) की मदद ले सकते हैं.

पहली मुलाकत में सवालों पर दें खास ध्यान 
अरेंज मैरिज में पार्टनर से होने वाली पहली मुलाकात बहुत खास होती है. पहली मुलाकात से ही पता चल जाता है कि आपको उनसे शादी की बात आगे बढ़ानी है या नहीं. मुलाकात के समय अपनी हिचकिचाहट और झिझक पर कंट्रोल करना जरूरी है. मौका मिलने पर पार्टनर से खुलकर बात करें, हो सकता है कि वो भी बात शुरू करने को लेकर झिझक रहे हों. सबसे पहले उन्हें सहज महसूस कराएं और अच्‍छी तरह बात करें. इस दौरान निजी सवाल न पूछें. आप ज्‍यादा से ज्‍यादा उन्हें समझाने की कोशिश करें. आपको जो भी सवाल करने हैं उसे पहले से तैयार करके जाएं. इससे बातचीत का पूरा मौका मिल जाता है.

ऐसे करें बात की शुरूआत 
आप भले ही एक-दूसरे को नहीं जानते हैं लेकिन मिलते समय उन्हें ये महसूस न होने दें. किसी दोस्त की तरह ही खुलकर मुलाकात करें. हिचकिचाहट खत्‍म करने और बात शुरू करने के लिए चाय-कॉफी ऑफर करें. ऑफर करने से पहले उनसे उनकी पसंद पूछें. इससे उन्हें सहज होने में मदद मिलेगी. इन तरीकों से खुलकर बात करने की स्थिति बनने लगती है. आप उनकी हॉबी, पसंद-नाापसंद, फ्यूचर प्लानिंग (future planning) से जुड़े सवाल कर सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान 
अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात में बहुत सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना आपकी बात आगे बढ़ने से पहले ही टूट सकती है. मुलाकात के समय कभी भी न तो उनके ब्रेकअप या लव-अफेयर्स के बारे में न पूछें और न ही अपना बताएं. पहली ही मुलाकात में पार्टनर की सैलरी पूछना भी अच्छा नहीं होता है. इसके अलावा आप पसंद आए या नहीं इस तरह के सवाल भी न पूछें. किसी भी बात को लंबा न खींचे, बात करते वक्त अपने फोन को साइलेंट पर ही रखें.

Skin Care Tips: चमकती हुई त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Weight Loss Tips: गर्मियों में वजन घटाने में सत्तू करता है मदद, इस तरह से करें सेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget