एक्सप्लोरर

ब्रिटेन: रिसर्च में दावा- कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ के बाद 96% लोगों में बनी एंटीबॉडी

इंग्लैंड और वेल्स के 8,500 से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के सिंगल डोज से पहले एंटीबॉडीज नहीं थी. शोधकर्ताओं ने रिसर्च के लिए 13,232 एंटीबॉडी सैंपल इकट्ठा किया. नतीजे से पता चला कि पहला डोज लगवाने के 28-34 दिनों बाद 96 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज विकसित हुई.

दुनिया में आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण अभियान पूरा करने की कवायद जारी है. हालांकि, वैक्सीन के बारे में कई सवाल बरकरार हैं, लेकिन एक बात निश्चित है कि ये काम करती है. अब, एक ताजा रिसर्च से पता चला है कि कोविड-19 वैक्सीन का एक सिंगल डोज भी शरीर में एंटीबॉडीज पैदा करने में मदद कर सकता है. इंग्लैंड और वेल्स में किए गए रिसर्च के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका या फाइजर की वैक्सीन का पहला डोज लेनेवाले 90 फीसद से ज्यादा लोगों में एंटीबॉडीज पैदा हो सकी. नतीजा 8,517 लोगों को मद्देनजर रखते हुए निकाला गया है. उन्होंने इंग्लैंड या वेल्स में वैक्सीन का डोज लिया था.

कोविड वैक्सीन के पहले डोज से 96 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज 

एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन इस्तेमाल करनेवाले 96.42 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज विकसित हुई और फाइजर की वैक्सीन के पहले डोज से 28-34 दिनों के अंदर एंटीबॉडीज बन सकी. संख्या दूसरा डोज लेने से और भी बढ़ गई. दूसरा डोज लगवाने वाले 99.08 फीसद में एंटीबॉडीज 7- 14 दिनों के अंदर विकसित हुई.

फाइजर और एस्ट्राजेनेका की दोनों वैक्सीन का प्रभाव साबित

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने बताया कि दोनों वैक्सीन का एंटीबॉडीज बनाने में प्रभाव साबित हुआ. रिसर्च में 13,232 एंटीबॉडी सैंपल का मूल्यांकन किया गया जिसे परीक्षण में शामिल 8,517 लोगों ने दिया था. उनमें से किसी में भी वैक्सीन लगवाने से पहले एंटीबॉडीज नहीं थी और जिनको एंटीबॉडीज थी, उन्हें परीक्षण से बाहर कर दिया गया.

हालांकि दोनों वैक्सीन अत्यधिक प्रभावी हैं, लेकिन जिन लोगों ने फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन लगवाई, उन्होंने एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के मुकाबले ज्यादा तेजी से एंटीबॉडीज पैदा किया. वैक्सीन इस्तेमाल करने के चार सप्ताह बाद अधिकतर लोगों के सिस्टम में एंटीबॉडीज का समान लेवल पाया गया. पहले डोज ने बुजुर्गों के बीच कम एंटीबॉडीज बनाया, उनको वायरस से जटिलता का सबसे अधिक खतरा था. लेकिन दूसरे डोज के बाद सभी उम्र के समूह में वैक्सीन से पैदा एंटीबॉडीज लेवल की एकरूपता देखी गई. 

अगर आप अपने दिमाग को रखना चाहते हैं सेहतमंद, तो आजमाएं एक्सपर्ट्स की यह सलाह

अच्छी खबर: शुरुआती असफलता के बाद सनोफी-जीएसके ने कोविड टीके के सफल होने की बात कही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget